ICC टेस्ट रैंकिंग में कोहली-रोहित ने कटाई नाक तो आश्विन ने बचा दी नाक, घर बैठे ऋषभ पंत टॉप-10 में शामिल 

0
349
views
In the ICC Test rankingsThe International Cricket Council (ICC) unveiled the much-anticipated Test rankings

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपनी हालिया टेस्ट रैंकिंग जारी की जहाँ एक ओर विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारी नुकसान हुआ तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स का जलवा टेस्ट रैंकिंग में निखार के सामने आया । जहाँ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ने कई समीकरण को बदल दिया वहीँ विराट कोहली और रोहित जैसे प्लेयर्स की रैंकिंग में अप्रत्याशित गिरावट फैंस को निराश करने वाली रही हैं । जबकि दूसरी ओर चोट की वजह से ऋषभ पंत के रूप में एक अपरंपरागत लाभार्थी उभरा, जो एक भी मैच में भाग लिए बिना उल्लेखनीय रूप से सीढ़ी पर चढ़ गया।

टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया प्लेयर का कहर

In the ICC Test rankings, The International Cricket Council (ICC) unveiled the much-anticipated Test rankings
PC: ICC

आईसीसी की तजा रैंकिंग पर नज़र डालें तो टॉप 3 की  लिस्ट पर 3 ऑस्ट्रेलिया प्लेयर का कब्ज़ा कर लिया है । जहाँ ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन 903 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर काबिज हैं ।  स्टीव स्मिथ  885 रेटिंग अंक के साथ दूसरे पायदान पर आ चुके हैं जहाँ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ठोके गए शतक का नतीजा है ।

वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतक ठोकर भारतीय टीम को जीत से दूर करने वाले ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने तीन स्थान की उछाल लगाई है जहाँ 884 रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर आ गए हैं। वहीं, टॉप 10 की लिस्ट में  ऋषभ पंत  758 रेटिंग अंक के साथ मौजूद हैं । जहाँ बिना खेले पंत का जलवा कायम है ।

बाबर आज़म, केन विल्यमसन और जो रुट को  बड़ा  झटका लगता रैंकिंग में नज़र आ रहा है । जहाँ बाबर आजम  862 रेटिंग के साथ पांचवें  पायदान पर हैं वहीँ कीवी प्लेयर  विलियम्सन दो स्थान से फिसलकर  चौथे स्थान पर आ गए हैं । छठे  पायदान पर इंग्लैंड के दिग्गज रुट  861 रेटिंग के साथ मौजूद हैं ।

टेस्ट गेंदबाजी में अश्विन टॉप पर

In the ICC Test rankings, unveiled the much-anticipated Test rankings
PC: BCCI

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अश्विन को जगह नहीं दी गई वहीँ इसके बाबजूद  860 की रेटिंग के साथ आश्विन टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं वहीँ दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 850 रेटिंग के साथ काबिज हैं । वहीँ तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस  829  रेटिंग अंक के साथ काबिज हैं ।

कगिसो रबाडा चौथे स्थान पर 825  रेटिंग के साथ  जबकि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी नंबर 5 पर मौजूद हैं । वह आल राउंडर की भूमिका में भारत के दो दिग्गज टॉप 2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं जहाँ  पहले पायदान  पर रविंद्र जडेजा  दूसरे स्थान पर अश्विन हैं वहीँ चौथे स्थान पर अक्षर पटेल अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here