वीडियो: ईशान किशन बने वेस्टइंडीज में कैमरामैन, बल्ला छोड़ विराट ने दिखाया वॉलीबॉल में जलवा, द्रविड ने लूटी महफिल

0
295
views
Ishaan Kishan became the cameraman in West Indies, leaving the bat, Virat showed his skills in volleyball, Dravid looted the party
PC: BCCI

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच तथा 5 t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने के लिए वेस्टइंडीज के सरजमी पर पहुंच चुके हैं। जहां 12 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा। व्हाय द्विपक्षीय श्रृंखला से पूर्व भारतीय टीम के कई दिग्गज प्लेयर बड़े मस्ती मूड में दिखे जहां कुछ राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने वॉलीबॉल में अपना जलवा पेश किया वही ईशान किशन कैमरामैन की भूमिका में नजर आए , आगे खबर विस्तार से।

वेस्टइंडीज को लगेगा डबल झटका

वेस्टइंडीज ने चल रह विश्व कप क्वालीफायर मैच में खेले गए अपने तीन मुकाबले में हार दर्ज कर सुपर 6 की रेस से बाहर हो चुकी है। जहां स्कॉटलैंड , जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार ने वेस्टइंडीज को विश्व कप से अलग कर दिया है जहां 48 साल के वंडे इतिहास में पहली दफा होगा जब वेस्टइंडीज की टीम विश्व कप नहीं खेलती नजर आएगी।

12 जुलाई से शुरू होगा टेस्ट मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। जहां टीम इंडिया कैरेबियन जमीन पर पहुंच चुकी है। वहीं भारत पूरी दमखम के साथ खेलती नजर आएगी हालांकि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब को खो कर इस सीरीज के लिए आ रही है।

मस्ती में दिखे टीम इंडिया के प्लेयर

Ishaan Kishan became the cameraman in West Indies, leaving the bat, Virat showed his skills in volleyball, Dravid looted the party
PC: BCCI

भारतीय टीम अच्छे मूड में दिखाई दी जहां बीसीसीआई के आधिकारिक हैंडल पर वीडियो साझा की गई जहां ईशान किशन कैमरामैन की भूमिका में दिखाई दिए। वहीं दूसरी तरफ विराट , शार्दुल ,अक्षर पटेल और द्रविड वॉलीबॉल खेलते नजर आए वहीं सिराज भी इन सभी प्लेयर्स के साथ दिखाई दिए।

विराट कोहली अलग स्वैग में काले चस्मे में खेलते नजर आए वहीं कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली की जुगलबंदी भी वीडियो में साथ दिखाई दी। भारतीय टीम का एक मात्र उद्देश्य इस पूरे सीरीज में अपने खोई हुई लय को पाना होगा। वहीं टीम वर्ल्ड कप से पहले प्लेयर के दमखम की परीक्षा भी लेती नजर आयेगी।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here