भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पुणे में दूसरा टी 20 मुकाबला श्रीलंका ने 16 रनों से जीतकर सीरीज को 1/1 की बराबरी पर लगा खड़ा किया है। वहीं राजकोट के मैदान पर निर्णायक मैच खेला जाएगा। जहां जीत के लिए 207 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 190 रन ही बना पाई। हालांकि इस समय ऐसा भी आया जब सूर्यकुमार और अक्षर पटेल की जोड़ी ने गदर मचाई हुई थी और भारत जीत के करीब आ गई थी।
जहां अक्षर और सूर्यकुमार दोनों ने छक्के और चौके की बारिश कर दी थी। वहीं सूर्यकुमार ने मधुशंका की गेंद पर 360 डिग्री शॉट खेल अपना अर्धशतक पूरा किया। जहां फ्लिक शॉट सीधा सीमा रेखा के बाहर गिरी। आगे खबर विस्तार से।
अक्षर पटेल और सूर्यकुमार की जबरदस्त साझेदारी

एक समय भारत ने अपने 5 विकेट केवल 57 रन पर खो दिए थे। वहीं सातवें विकेट के लिए अक्षर पटेल और सूर्यकुमार के बीच 91 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई और टीम का स्कोर 148 रन पर पहुंचा। हालांकि सूर्यकुमार यादव रन गति को तेज करने के चक्कर में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने छक्के के साथ अपना अर्धशतक भी पूरा किया। लेकिन अधिक देर वे टिके नहीं और 51 के स्कोर पर मधुशांका की गेंद पर हसरंगा को कैच दे बैठे।
16 वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लेग साइड पर मधुशंका की गेंद पर 360 डिग्री शॉट खेलते हुए उसे डीप बैकवर्ड की दिशा में छक्के के लिए भेज दिए जहां शॉट की टाइमिंग और प्लेसमेंट को देखकर खुद गेंदबाज मधुशंका भौचक्के रह गए। जहां गेंद बल्ले से लगने के साथ हवाई यात्रा पर निकलती हुई बाउंड्री रेखा के बाहर गई और 33 गेंद में सूर्यकुमार ने अपना अर्धशतक जमा दिया। वहीं अक्षर के साथ 91 रन की साझेदारी कर भारत के लिए टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 91 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड भी कायम किया। हालांकि सूर्यकुमार 51 के स्कोर पर आउट हो गए । अगर वे आउट नही होते तो भारत की जीत पक्की मानी जा रही थी।
वीडियो
That was a beautiful stroke from Suryakumar Yadav 👌#INDvSL #INDvsSL pic.twitter.com/fnM7MubnRl
— CricketFans (@_fans_cricket) January 5, 2023







