भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय श्रृखला का दूसरा मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला गया ।जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले को श्रीलंका से 16 रनों से जीतकर श्रृंखला में 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। इस में भारत के तूफानी ऑल राउंडर अक्षर पटेल ने जबरदस्त पारी खेली जहां उन्होंने 31 गेंद में 65 रन की तूफानी पारी खेलकर बवाल मचा दिया।
हालांकि मैच आखरी में श्रीलंका ने 16 रनों से अपने नाम करने में कामयाब हुई लेकिन जिस हौसले से अक्षर का बल्ला पुणे के स्टेडियम में तबाही मचाकर गया वह सालों साल याद रखे जायेंगे। जहां हसरंगा के ओवर में लगातर 3 छक्के हों या सूर्यकुमार के साथ 91 रन की साझेदारी , अक्षर पटेल छा गए।
अक्षर पटेल ने मचाया धूम

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर 42 गेंद में 91 रन की सखेदारी करके मैच को रोमांचक स्तिथि तक ले गए जहां एक समय भारतीय टीम जीत के दहलीज पर थी। अक्षर पटेल ने 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 65 रन ठोके।
हसरांगा के उड़ाए होश
हसरांग ने दीपक हुडा का विकेट ओवर में लिया जहां खुश होकर उन्होंने जबरदस्त सेलिब्रेशन किया वहीं यह सेलिब्रेशन अधिक देर तक नहीं चली जहां हसरंगा के 14वें ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार पहली तीन गेंद पर गगनचुंबी छक्के लगाकर हाहाकार मचा दिया। आलम यह रहा की पूरी टीम हसरंगा के पास आ गई। जहां अक्षर और सूर्यकुमार ने हसरंगा के ओवर में कुल 26 रन बनाए।
टूटे ये रिकॉर्ड
अक्षर पटेल ने भारत की ओर से खेलते हुए सातवें नंबर पर सर्वाधिक स्कोर टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया, जहां उन्होंने जडेजा जिन्होंने साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 गेंद में 44 रन बनाए थे उनका रिकॉर्ड तोड़ा।
अक्षर पटेल और सूर्यकुमार ने हसरंगा के ओवर में 26 रन लूटे। जो की उनका टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर दिया गया सर्वाधिक रन हैं इससे पहले साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 22 रन लुटाए थे।
वीडियो
axarpatel Back To Back 4 sixes 🇮🇳🏏
📷- Video- Star-sports
#axarpatel #INDvSL pic.twitter.com/CKm6Atgiya
— PawanKTRS (@PA1KTRS) January 5, 2023







