भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय श्रृखला का दूसरा मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला गया । जहाँ टी20 सीरीज के दूसरा मुकाबले में भारत को श्रीलनका ने 16 रन से रौंदकर तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। वहीँ आखिरी और निर्णायक मैच राजकोट में होगा । इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में टीम इंडिया आठ विकेट खोकर सिर्फ 190 रन ही बना पाई। जहाँ इस मैच में अक्षर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की और धागा खोल दिया । बिना किसी भेदभाव के जुमर कुटाई हर गेंदबाज़ की हुई । आओ और खाओ की निति पर अक्षर ने काम किया । गेंदबाज़ आये और रन खाये ।
अक्षर पटेल ने तूफानी बल्लेबाजी
अक्षर पटेल ने तूफानी बल्लेबाजी कर 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया मैच में वापस आ गई है।सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर 42 गेंद में 91 रन की साझेदारी करके मैच को रोमांचक स्तिथि तक ले गएअक्षर पटेल ने 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 65 रन ठोके।
सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने भी अपना अर्धशतक 33 गेंद में पूरे किए।अक्षर पटेल के बाद उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया वहीँ एक समय अक्षर और सूर्य कुमार की जोड़ी भारत को जीत की रेखा पार करवाते नैक्सर आने लगे थे की सूर्यकुमार के विकेट गिरने के बाद मैच में रोमांच बढ़ा । हलाकि मावि ने भी जबरदस्त बल्लेबाज़ी की और 26 रन बनाये लेकिन तबतक देर हो चुकी थी ।
वनिंदू हसरंगा की हुई जमकर कुटाई
हसरंगा के 14वें ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार पहली तीन गेंद पर गगनचुंबी छक्के लगाकर हाहाकार मचा दिया। आलम यह रहा की पूरी टीम हसरंगा के पास आ गई। जहां अक्षर और सूर्यकुमार ने हसरंगा के ओवर में कुल 26 रन बनाए। जिसमें 4 छक्के लगाए गए । वहीँ स्टार गेंदबाज़ हसरंगा को अक्षर ने बौना साबित कर दिया । जहाँ हसरंगा पर दवाब साफ़ देखा गया । आलम यह हुआ की आखिरी ओवर हसरंगा ने नहीं किया । हालाकिं अक्षर ने भारत को जीत नहीं दिला पाए लेकिन उन्होंने संघर्ष कर दिल जरूर जीता ।
वीडियो
axarpatel Back To Back 4 sixes 🇮🇳🏏
📷- Video- Star-sports
#axarpatel #INDvSL pic.twitter.com/CKm6Atgiya
— PawanKTRS (@PA1KTRS) January 5, 2023







