AFGvsSRI: चेन्नई सुपरकिंग्स का नेट बॉलर रहे  फारूकी बने मैन ऑफ द मैच, दिया इसे प्रदर्शन का श्रेय

0
102
views
AFGvsSRI: Farooqui, who was the net bowler of Chennai Super Kings, became the man of the match, gave credit for his performance
PC: ACB/ Twitter

अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जहां एशिया कप 2022 के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर देखने मिला। श्रीलंका पर अफगानिस्तान ने एकतरफा 8 विकेट से जीत दर्ज कर अंकतालिका का अपना खाता खोला। वहीं टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जहां श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 105 रन पर आउट हुई वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ़गानिस्तान ने 10.1 ओवर में 2 विकेट पर 106 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फारूकी का तूफान

AFGvsSRI: Farooqui, who was the net bowler of Chennai Super Kings, became the man of the match, gave credit for his performance
PC : ACB/ Twitter

अफगानिस्तान के तेज स्ट्राइक गेंदबाज फारूकी जो की एक समय में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नेट बॉलर की भी भूमिका अदा की है वहीं मौजूदा समय में।आईपीएल में हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। जहां फारूकी ने शानदार धारदार गेंदबाजी का परिचय दिया और जबरदस्त लाइन लेंथ पर गेंद डाली। अपने 3.4 ओवर में उन्होंने 11 रन देकर 3 विकेट चटकाएं। आलम यह रहा कि 5 रन पर श्रीलंका अपने टॉप 3 बल्लेबाज को गवां चुकी थी।

मैन ऑफ़ द मैच

AFGvsSRI: Farooqui, who was the net bowler of Chennai Super Kings, became the man of the match, gave credit for his performance
PC: ACB/TWITTER

मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से फारूकी को नवाजा गया जहां उन्होंने 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। जहां उन्होंने अपने दूसरे ओवर में लगातर 2 विकेट चटकाकर मैच में अफगानिस्तान का पलड़ा भारी कर दिया। मैन ऑफ़ द मैट बने फारूकी को 5000 डॉलर के इनामी राशि से नवाजा गया। जहां उन्होंने 17 डॉट गेंद फेकी।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में फारूकी का बयान

“मैं अपनी टीम के लिए विकेट निकालने की कोशिश कर रहा था, वह आज की सरल योजना थी। नई गेंद से मैं अच्छी गेंद डालने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मैं डेथ पर भी गेंदबाजी कर सकता हूं। मैं दोनों काम करने में सहज हूं।मुझे ख़ुशी  है  की  टीम  के  जीत में मेरी सहभागिता  रही  और  मैं  इसके  लिए  काफ़ी  कठिन  मेहनत  करता  आ  रहा  हूँ  जिसका  लाभ मुझे  यहाँ  मिला ।”

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here