India vs Sri Lanka, 2nd ODI : श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है । जहाँ यह मुकाबला श्रीलंका के लिए करो या मारो वाली स्तिथि की है ।भारतीय टीम आज एक बदलाव के साथ उतरी है। जहाँ चहल की जगह आज कुलदीप यादव स्पिनर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। वहीँ इस मैच में सलामी बल्लेबाज़ शुभमन ने जबरदस्त फील्डिंग कर श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ को चलता कर दिया ।
भारतीय गेंदबाज़ों का जलवा
भारतीय गेंदबाज़ों ने जबरस्त गेंदबाज़ी की और सिराज के पहले विकेट चटकने के साथ ही कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने हल्ला बोल दिया । जहाँ श्रीलंका ने अपने 8 विकेट 177 रन पर खो दिए । जहाँ गुच्छों में श्रीलंका की टीम ने विकेट खोये । जहाँ उनकी गेंदबाज़ी ने जबरदस्त झटका श्रीलंका की टीम को दिया । अपने 9 ओवर में कुलदीप ने 3 विकेट हासिल किये ।
नुवानिडु फर्नांडो हुए RUN-OUT

नुवानिडु फर्नांडो को शुभमन ने रन आउट कर दिया । श्रीलंका को 118 पर लगा चौथा झटका तब लगा जब शुभमन गिल की शानदार फील्डिंग की बदौलत नुवानिडु फर्नांडो को बाहर जाना पड़ा । जहाँ अक्षर पटेल भारत की तरफ से के 22 वे ओवर फेकने आये जहाँ उनके ओवर की पहली गेंद पर बेहतरीन थ्रो पर नुवानिदु फर्नान्डो रन आउट हुए। उन्होंने 50 रन बनाए। मिड विकेट से छलांग लगाकर शुभमन ने थ्रो फेका और नुवानिडु फर्नांडो रन आउट हुए । जहाँ दोनों ही प्लेयर गेंद को देखने में ही व्यस्त हो गए और इसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा ।
टीमें:
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): नुवानिडु फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (सी), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा
भारत (प्लेइंग इलेवन):
रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज
वीडियो
what a flding pic.twitter.com/GSjZRuZQ8y
— Saddam Ali (@SaddamAli7786) January 12, 2023







