India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है । जहाँ इस मुकाबले में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की । चहल की जगह आये कुलदीप ने मौके पर खूब फायदा उठाया और श्रीलंका के लिए मुसीबत का पहाड़ बन गए ।
आपको बता दने की यह मुकाबला श्रीलंका के लिए करो या मारो वाली स्तिथि की है । पहले मैच को भारत ने शानदार अंदाज़ में 67 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी । टीम इंडिया के पास एक बड़ा मौका होगा जब भारतीय टीम मेहमान टीम श्रीलंका के खिलाफ अपनी दसवीं वनडे श्रृंखला में जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी । दूसरे मैच में चहल की जगह कुलदीप को मौका दिया गया है । जहाँ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है ।
कुलदीप यादव की धारधार गेंदबाज़ी

श्रीलंका को 29 के स्कोर पर पहला झटका भारत के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने दिया। जहाँ अविष्का फर्नांडो को सिराज को छठे ओवर में क्लीन क्लीन बोल्ड कर मैदान से बहार किया । अविष्का ने 17 गेंदों पर 20 रन बनाए। इसके बाद स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप ने अपना जलवा दिखाना शुरू किया । जहाँ उन्होने धारधार गेंदबाज़ी की और बल्लेबाज़ों को बांध कर रखा ।
मेंडिस को किया कुलदीप यादव ने चलता
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 102 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। उन्होंने 17 वे ओवर की आखिरी गेंद पर 29 रन के निजी स्कोर पर कुसल मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। हालाकिं की अंपायर के आउट दिए जाने के बाद मेंडिस ने डीआरएस लिया लेकिन गेंद साफ़ विकेट को हिट करती नज़र आई । जहाँ मेंडिस का खेल का अंत कुलदीप ने अपनी जबरदस्त गेंदबाज़ी से किया । चहल की जगह आये कुलदीप ने अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी ।
वीडियो
king ka reaction dekho pic.twitter.com/WI2exJ9Ytt
— Saddam Ali (@SaddamAli7786) January 12, 2023







