India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है । जहाँ यह मुकाबला श्रीलंका के लिए करो या मारो वाली स्तिथि की है । पहले मैच को भारत ने शानदार अंदाज़ में 67 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी । दूसरे मैच में चहल की जगह कुलदीप को मौका दिया गया है । जहाँ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है । वहीँ भारत ने श्रीलंका की टीम को महज 215 रन पर समेट दिया । जहाँ भारतीय गेंदबाज़ों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और नियमित समय पर श्रीलंका के विकेट भी चटकाए । वही मैच में दिलचस्प घटना भी घटी जब फील्डिंग के दौरान कुलदीप यादव की सीमा रेखा पर चौका बचते हुए पैंट नीचे आ गई ।
श्रीलंका 215 पर हुई ढेर
श्रीलंकाई टीम अधिक देर तक टिक नहीं पाए जहाँ केवल 215 रन बनाकर मेहमान टीम श्रीलंका आउट हो गई है। सीरीज जीतने के लिए अब मेजबान टीम को केवल 216 रनों की जरूरत है। मजे की बात यह रही की कुलदीप और सिराज ने 3-3 विकेट हासिल किये । वहीँ श्रीलंका के दोनों आखिरी विकेट मोहम्मद सिराज ने लगातार गेंदो पर चटकाए ।
32 वे ओवर की तीसरी गेंद पर उतरी कुलदीप की पैंट

कुलदीप यादव जिन्होंने चहल की जगह आकर न्याय करते हुए कुल 3 विकेट हासिल कर भारतीय टीम को अच्छी स्तिथि में पहुंचाया वहीँ उनके साथ दिलचस्प वाक्या भी घटित हुआ जब 32 वे ओवर की तीसरी गेंद पर उमरान मालिक की लेग साइड पर डाली गई गेंद पर करुणारत्ने ने गेंद को फाइन लेग की दिशा में धकेल दिया जहाँ कुलदीप ने चौके बचाने के लिए जबरदस्त छलांग लगाई और इस दौरान उनकी पैंट नीचे हो गई । वहीँ गेंद भी चौके के लिए निकल गई । वहीँ रोहित शर्मा कुलदीप की नकलती पैंट को देखर मुस्कुराते नज़र आये ।
वीडियो
haha very funny pic.twitter.com/96fzaSzWfx
— Saddam Ali (@SaddamAli7786) January 12, 2023







