IND vs BAN:भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम चत्तोग्राम में खेला गया जहाँ भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 227 रन की शर्मनाक हार देकर पिछले दो करीबी मुकाबले में मिली हार का बदला थोड़ अलग स्टाइल से लिया । जहाँ ईशान किशन और विराट कोहली ने बिना किसी भेदभाव के बांग्लादेश के हर गेंदबाज़ों का स्वागत बड़े ही स्वैग से किया ।
जहाँ छक्के और चौके की बारिश से बांग्लादेश के गेदबाज़ काफी भीगे । ईशान ने जहाँ 21O रन ठोके तो रन मशीन कोहली ने 113 रन ठोक पोंटिंग के 71 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की धज्जियां उड़ा दीं। वहीँ शतक के बाद विराट के शब्द सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । आगे खबर विस्तार से ।
ईशान किशन और विराट ने दिखाया दम

ईशान किशन ने जहाँ सबसे कम उम्र में दोहरा शतक के साथ सबसे तेज दोहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड हासिल किया . जहाँ दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 290 रन की साझेदारी हुई । दूसरी तरफ रन मशीन विराट कोहली ने करियर का 44वां वनडे शतक जड़ 3 साल के सूखे को दूर किया ।
कोहली ने वनडे प्रारूप में 1214 दिनों के बाद शतक ठोका । गौरतलब है की विराट कोहली ने शतक 14 अगस्त 2019 काे पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था। उसके बाद से वे 25 पारियों से शतक नहीं जमा सके थे।
विराट कोहली ने शतक के बाद बोले यह शब्द
विराट ने अपना शतक अलग अंदाज़ से पूरा किया जहाँ उन्होंने इबादत के गेंद पर फ्लिक शॉट खेल गेंद को सीमा रेखा के पर पंहुचा कर इंटरनेशनल क्रिकेट में 72 वां और वनडे क्रिकेट का 44 वां शतक ठोक दिया इस बार विराट बेहद शांत अंदाज़ में शतक का जश्न मनाते नजर आए। उन्होंने अपना बल्ला ऊपर किया और लोकेश राहुल की ओर मुस्कुराकर कहा – Three…years boss, हिंदी में अनुवाद करें तो रन मशीन कोहली ने कहा की इस शतक को आने में “{कमबख्त तीन वर्ष का समय लग गया …”
वीडियो
This little part of my life is called happiness❤️ pic.twitter.com/VKyLFTJHl2
— Sneha (@_snehadwivedi) December 10, 2022







