Bangladesh vs India, 3rd ODI भारत-बांग्लादेश के बीच खेली गई आखिरी वनडे मैच को भारतीय टीम ने 227 रन से जीतकर बांग्लादेश को ये बता दिया की शेर कुछ दिनों तक चुप रहे तो यह नहीं संजना चाहिए की वो शिकार करना भूल गया । हालाकिं इस सीरीज को भारत ने 2-1 से हारी लेकिन आखिरी मैच में ईशान , विराट और उमरान की रफ़्तार के सामने बांग्लादेश के टाइगर दुबके नज़र आये ।
टॉस हारकर भारती टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ ईशान किशन-विराट कोहली का तूफान का नज़ारा जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम चत्तोग्राम में दिखा वहीँ भारत के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने रफ़्तार का कहर बरपाया और मुस्ताफिजुर रहमान का स्टंप उड़ाकर सुर्खियां बटोरी ।
34वें ओवर की अंतिम गेंद पर दिखा रफ़्तार किंग का जलवा

जीत के लिए 410 रन का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 149 रन पर अपने 9 विकेट खो दिए थे । वहीँ 34वें ओवर कप्तान लोकेश राहुल ने गेंद को उमरान मलिक को पकड़ाया जहाँ मुस्तफिजुर रहमान 17 गेंदों में 13 रन बनाकर मैदान पर बने हुए थे और भारतीय गेंदबाज़ो को चुनती दे रहे थे । भारत टीम को एक विकेट की दरकार थी। वहीँ उमरान ने कप्तान की लाज रलहते हुए जबरदस्त रफ़्तार से गेंद डाली ।
34 वे ओवर की आखिरी गेंद पर उमरान ने कहर बरपाया जहाँ उमरान मलिक ने अपने रफ़्तार से मुस्तफिजुर को हैरान कर दिया जहाँ पिच पर पड़ते ही जबरदस्त इनस्विंग हुई और बल्ले को टाटा बाई बाई करते हुए स्टंप्स को ले उडी । जहाँ गेंद स्टंप्स से लगने के साथ ही नाचने लगी और 3 फ़ीट दूर जा गिरी । मुस्तफिजुर को उमरान ने अपने गति का स्वाद चखाया ।
उमरान की इस रफ़्तार गेंद को देखर लोकेश राहुल भी तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ाया वहीँ इस मैच में उमरान ने यासिर अली को 25 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया था। जहाँ लोकेश राहुल ने डीआरएस लेकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया ।
वीडियो
𝚂𝚎𝚗𝚜𝚊𝚝𝚒𝚘𝚗 @umran_malik_01 𝚋𝚘𝚠𝚕𝚒𝚗𝚐…
𝚓𝚒𝚐𝚊𝚛 𝚔𝚎𝚎𝚙 𝚜𝚑𝚒𝚗𝚒𝚗𝚐 𝚊𝚕𝚠𝚊𝚢𝚜.
𝚃𝚎𝚊𝚖 🇮🇳 𝚠𝚘𝚗 𝚋𝚢 227 𝚛𝚞𝚗𝚜.#Bangladesh 𝚠𝚒𝚗 𝚝𝚑𝚎 #𝙾𝙳𝙸 𝚜𝚎𝚛𝚒𝚎𝚜.@BCCI#BANvsIND pic.twitter.com/dlVlDBpR1m— Akbar Ali 🇮🇳| اکبرعلی کرکتی (@akbaraliKarkiti) December 10, 2022







