वीडियो: कुलदीप के “पंच” से निकला बांग्लादेश का दम! एक-एक कर ऐसे किया 5 प्लेयर्स का शिकार, मुश्फिकर रहीम हुए हक्के बक्के

0
69
views
Kuldeep Yadav's third 5 wicket haul in Tests
PC: TWITTER

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जहाँ बल्लेबाज़ी की पहली पारी में पुजारा ने 90 रन ठोके तो कुलदीप ने अपनी गेंदबाज़ी से सबका दिल जीता । जहाँ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने 457 रन की लिड ले चुकी है जहाँ शुभमन गिल 110 रन पर आउट हुए तो पुजारा ने 62* रन बनाये हैं । वहीँ दूसरे दिन का खेल में कुलदीप यादव की धारधार गेंदबाज़ी कर 5 विकेट हासिल कर बांग्लादेश के खेमें में तूफान मचा दिया । जहाँ किस प्रकार एक एक कर कुलदीप ने विकेट हासिल किया वो खबर के आगे आप देख सकते हैं ।

कुलदीप ने  चटकाए 5 बांग्लादेश के विकेट

बांग्लादेश के खिलाड़ी को चाइना मेन स्पिनर  कुलदीप ने अपनी  फिरकी में फसाया। जहाँ उन्होंने बांग्लादेश के बिग गन कहे जाने वाले प्लयेर की लिस्ट को उखाड़ फेका । जहाँ  मुश्फिकर रहीम, शाकिब अल हसन, नुरुल हसन, तैजुल इस्लाम और इबादत हुसैन को आउट कर सनसनी मचा दी । जहाँ एक एक कर बल्लेबाज़ कुलदीप की सटीक लेंथ का शिकार होता गया ।

कुलदीप की बदौलत 150 पर सिमटी बांग्लादेश

Kuldeep Yadav's third 5 wicket haul in Tests
PC: BCCI

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पहली पारी को कुलदीप यादब की धारधार गेंदबाज़ी की बदौलत  150 रन  पर समेट दिया । कुलदीप यादव ने यह तीसरी बार किया जब उन्होंने एक पारी में 5 विकेट लिया हो । भारत की ओर  से सर्वाधिक 5 विकेट हासिल  किया जहाँ उन्होंने केवल 40 रन दिए । वहीं मोहम्मद सिराज ने  तीन,  उमेश यादव और अक्षर पटेल ने  1-1 विकेट चटकाए ।

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट का मानदंड

भारतीय टीम ने पहली पहली पारी में 404 रन बनाए जिसके जवाब में ब्वांग्लादेश 150 रन पर आल आउट हो गई । ।पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने  254 रन की बढ़त हासिल कर ली हैं। वहीँ खबर लिखे जाने तक यह बढ़त 471+ रन पर पहुंच गई है ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here