CSK vs GT: ऋतुराज ने 92 रन की पारी खेल मचाई तबाही, 9 छक्के और 4 चौके से दहली गुजरात, देखें वीडियो

0
65
views
CSK vs GT: Rituraj's innings of 92 runs wreaked havoc
PC: IPLT20

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद के मैदान पर आई पी एल 2023 का उद्घाटन मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है . रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जहां ऋतुराज गायकवाड की 92 रन की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए जीत के लिए हार्दिक पांड्या की टीम को 179 रन की दरकार है।

ऋतुराज की तूफानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे चेन्नई सुपर किंग के तूफानी सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 92 रनों की तूफानी पारी खेली जा उनका स्ट्राइक रेट 184 कारा ऋतुराज गायकवाड ने 23 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया जा उन्होंने अप्रत्यक्ष छक्के के साथ पूरा किया।

हालांकि आई पी एल 2023 के उद्घाटन मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड शतक से चूके । जहां 8 रन से वह इस सीजन के पहले शतक वीर बनने से  चुके हैं। 92 रनों के स्कोर पर अलजर्री जोसेफ की फुलटॉस गेंद पर गिल ने उनका कैच बाउंड्री पर लिया। हालाकि गेंद नो बॉल लग रही थी लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे आउट करार दिया।

CSK vs GT: Rituraj's innings of 92 runs wreaked havoc
PC: IPLT20

आउट होने से पहले उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की कचुंबर निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।जहां उन्होंने हार्दिक पांड्या के 1 ओवर में लगातार दो छक्के भी ठोके ।वही जोसेफ के एक ओवर में उन्होंने 18 रन भी बनाए।  जहां किसी भी भेदभाव के बिना उन्होंने करारा प्रहार किया।18 ओवर की पहली गेंद पर मिड  विकेट की दिशा में हवाई शॉट खेलने के चक्कर में ऋतुराज गायकवाड ने अपना कैच शुभ्मन गिल को दिया जहां पर 92 रन बनाकर आउट हुए।

लय में दिखे धोनी

7 गेंद में 14 रन ठोकर धोनी ने भी अपने लय में होने का सबूत दिया। जहां आखिरी ओवर में लिटिल के लगातर दो गेंद पर एक 85 मीटर का छक्का और स्क्वायर की दिशा में चौका धोनी के बल्ले से निकला।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here