वीडियो: विलियमसन ने हवा में 6 फीट छलांग लगाकर बचाया छक्का, गिरने से लगी जबरदस्त चोट, उठाकर किए गए बाहर

0
49
views
Williamson saved a six by jumping 6 feet in the air, got injured after falling, carried out
PC: IPLT20

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच आईपीएल 2010 का पहला मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात में आयोजित किया गया है राज रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में एक तरफ धोनी के धुरंधर हैं तो दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या के मतवाले हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 बनाया जहां जीत के लिए गुजरात की टीम को 179 रनों की लक्ष्य दिया और हार्दिक की टीम ने 5 विकेट से मैच को जीत लिया ।  वह इस मुकाबले में वह गुजरात  टाइटंस के दिग्गज प्लेयर विलियमसन हवा में छलांग लगाकर छक्के को बचाने के चक्कर में चोट खा बैठे जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया आगे खबर विस्तार से।

ऋतुराज गायकवाड के जबरदस्त बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग के स्टार सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने जबरदस्त बल्लेबाजी के जवानों ने 50 गेंदों पर 9 छक्के और 4 चौके की मदद से 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली हालांकि वह इस सीजन के पहले ही मैच में शतक बनाने से महज 8 रन से चुके लेकिन इससे पहले उन्होंने जमकर कुटाई गुजरात के गेंदबाजों की की। महेंद्र सिंह धोनी ने 7 गेंदों पर 14 रनों की नाबाद पारी खेली।

गुजरात की ओर से राशिद खान मोहम्मद शमी तथा अलजर्री जोसेफ ने दो-दो सफलताएं अर्जित किया।

विलियसन हुए चोटिल

Williamson saved a six by jumping 6 feet in the air, got injured after falling, carried out
PC: IPLT20

चोट का सिलसिला पहले मैच से ही शुरू हो गया है। जहां गुजरात के दिग्गज प्लेयर विलियमसन को फील्डिंग करने के दौरान जबरदस्त चोट का सामना करना पड़ा जहां उनके घुटने में तकलीफ बताई जा रही है।

13 वें ओवर की चौथी गेंद पर लिटिल के ओवर में ऋतुराज ने मिड विकेट पर हवाई शॉट खेला जहां गेंद सीमा रेखा के बाहर जा ही रही थी की अचानक विलियमन ने जबरदस्त हवा में डाइव लगाई जहां गेंद विलियमसन ने हवा में पकड़ ली लेकिन संतुलन नहीं बना पाए और गेंद को बाउंड्री के अंदर फेका लेकिन गेंद बाउंस लेती हुई सीमा रेखा को छू गई। हालाकि विलियमसन ने दो रन बचाए। लेकिन गिरने के साथ ही विलियमसन का घुटना मुड़ा और दर्द में देखे गए ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here