वीडियो: मधुशंका की इनस्विंगर पर उखड़े रोहित शर्मा के स्टंप्स, 83 रन की पारी खेल ये तोड़े 3 रिकॉर्ड, शतक से चुके तो हुए निराश

0
74
views
Rohit Sharma's stumps were uprooted on Madhushanka's inswinger, he broke 3 records by playing an innings of 83 runs.
PC: TWITTER

विराट कोहली (87 गेंदों पर 113 रन ) और कप्तान रोहित शमा के 83 रन की आतिशी पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए  374 रन का विशाल लक्ष्य रखा  है।टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन बनाए। विराट कोहली ने 2 जीवन दान का फायदा लेते हुए वनडे में अपना 45वां  शतक ठोका। 4 साल बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने घरेलु सरजमीं पर शतक ठोका तो दूसरी ओर वनडे कप्तान रोहित शर्मा 17 रन से शतक से चूक गए । शुभमन गिल ने 70 रन बनाए। केएल राहुल ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन का योगदान दिया। वहीँ इस मैच को भात ने 67 रन से जीत लिया । वाहन इस मैच में रोहित शर्मा विंटेज रूप में दिखाई दिए । जहाँ बेख़ौफ़ बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन उन्होंने किया ।

श्रीलंका की ओर से कसुन रजिथा ने तीन विकेट लिए। धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका,​​​ ​​दिलशान मदुशंका और चमिका करुणारत्ने को एक-एक सफलता अर्जित की ।

रोहित शर्मा और गिल ने मचाया तूफान

रोगित शर्मा आज खुल कर खेले जहाँ गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की । बिना किसी भेदभाव के उन्होंने सभी गेंदबाज़ों को टारगेट किया । हालाकिं वे केवल 17 रन से शतक से चुके जहाँ उन्होंने 67 गेंद पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 83 रन बना चुके थे वहीँ 24वें ओवर की पहली बॉल पर मदुशंका की इन स्विंग पर रोहित चकमा खा बैठे और बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद विकेट में जा घुसी और रोहित शर्मा बोल्ड हुए ।

सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने 47वीं फिफ्टी ठोकी वहीँ  । दूसरी तरफ शुभमन गिल ने भी अर्धशतक ठोका । दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 118 गेंद में 143 रन जोड़े।

रोहित शर्मा ने तोड़े ये 3 रिकॉर्ड

Rohit Sharma's stumps were uprooted on Madhushanka's inswinger, he broke 3 records by playing an innings of 83 runs.
PC:: TWITTER

1>ओपनर के रूप में 7500 एकदिवसीय रन बनाने के लिए ली गई सबसे कम पारी

149 – रोहित शर्मा*
158 – हाशिम अमला
170 – सचिन तेंदुलकर
182 – सौरव गांगुली

2>अधिकांश ODI 100s साझेदारी का हिस्सा

99 – सचिन
72 – कोहली
72 – पोंटिंग
67 – संगकारा
66 – गांगुली
59 – रोहित*

3>पावरप्ले में रोहित शर्मा द्वारा उच्चतम एकदिवसीय स्कोर

46 बनाम वेस्टइंडीज (2022)
44 बनाम श्रीलंका (आज)*
43 बनाम श्रीलंका (2017)

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here