भारत और श्रीलंका के बीच राजकोट में खेले गए आखिरी और निर्णायक मैच में भारत ने श्रीलंका को 91 रन से रौंद कर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया । जहाँ इस मैच में सूर्यकुमार ने तो शतकीय पारी खेली और खूब वाह वाही लूटी लेकिन एक ऐसा भी प्लेयर रहा जिसने ईशान किशन के 1 रन पर आउट होने के बाद रन गति को तेजी प्रदान की और टीम इंडिया से पूरा दवाब सोख सा लिया । जी हाँ हम बात राहुल त्रिपाठी की कर रहे हैं हमेश मुँह पर मुस्कान लिए राहुल त्रिपाठी मैदान पर तब उतरे जब टीम का स्कोर 3 रन पर 1 विकेट था और आने के साथ ही राहुल त्रिपाठी ने चौके की बरसात कर दी । जहाँ करुणारत्ने के एक ओवर में 2 छक्के लगाकर श्रीलंका के खेमे में भगदड़ मचा दी । जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।
राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। उसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 16.4 ओवर में 137 रन पर आउट कर दिया।
ईशान हुए फ्लॉप तो राहुल त्रिपाठी हुए हिट
श्रीलंका के खिलाफ पदार्पण कर रहे राहुल त्रिपाठी ने अंतिम और निर्णायक मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया जहाँ उन्होंने 16 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन की पारी जहां उनका स्ट्राइक रेट 218 का रहा। इसके साथ ही वे जब बल्लेबाज़ी करने आये तो भारत ने 3 रन पर अपना विकेट खो दिया है जहाँ ईशान किशन 1 रन पर आउट हो चुके थे । जहाँ टीम इंडिया पर दवाब बढ़ता देख राहुल ने पावर प्ले पर अपना जलवा दिखने की ठानी ।

हालाकिं कुछ गेंद उनसे मिस टाइम भी हुई लेकिन उन्होंने बड़ा जिगर दखते हुए निरंतर श्रीलंका के गेंदबाज़ों को टारगेट करना शुरू कर दिया । जहा उन्होंने शुभमन गिल से सारा दवाब हटा दिया । जहाँ छठे ओवर की दूसरी और तीसरे गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने दो छक्के करुणारत्ने के ओवर में जड़कर श्रीलंका को बैक फुट पर ला खड़ा किया । जहाँ राहुल त्रिपाठी ने दोनों ही गेंद को गेंदबाज़ के सर के ऊपर से मारा और गेंद ठीक कैमरा मैन के 5 मिटेर दूर गिरा । जहाँ राहुल त्रिपाठी जबरदस्त लय में दिखाई दिए ।
वीडियो
These 2 shots from ‘Rahul tripathi’ was top notch. 🔥🔥
His impactful short innings was overshadowed by SKY’s brilliance today. #INDvSL #INDvsSL #RahulTripathi #SuryaKumarYadav pic.twitter.com/GWz314rrMP— Vinod Kumar (@vikram_kn1) January 7, 2023







