IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का पहला मैच आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है। जहाँ इस मैच में मेहमान देश श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया जहाँ कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 118 गेंद में 143 रन की साझेदारी की । कप्तान रोहित आज अलग ही मूड में दिखाई दिए । जहाँ आज वह अपने बल्ले से मानों सभी आलोचकों को यह सन्देश दे डाला की उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकि है और वैन वनडे को अभी भी टी 20 के अंदाज़ से खेल सकते हैं । अपनी पारी में रोहित ने अपना जलवा दिखा दिया । भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन बनाए।
83 रन की पारी में ठोके 3 छक्के और 9 चौके
आज रोहित शर्मा शुरू से ही बेख़ौफ़ होकर खेले । आज अलग ही रोहित शर्मा ले में नज़र आये जहाँ उन्होंने 83 रन की पारी महज 67 गेंद में खेली । जहाँ उन्होंने शुरू से ही श्रीलंका के गेंदबाज़ो को बैकफुट पर धकेल दिया यही नहीं उनके स्ट्राइक गेंदबाज़ो को भी उन्होंने पारी पिलाया । अभी हिट मैन फॉर्म में है यह स्टेटमेंट उन्होंने अपने बल्ले से साफ़ दे दिया है । जहाँ टीम मैनेजमेंट को यह भी सन्देश दिया की उन्हें टी 20 फॉर्मेट से हटाने पर सोच भी ना रखे ।
रोहित शर्मा ने वनडे करियर का अपना 47 वा अर्धशतक ठोका तो दूसरी तरफ शुभमन गिल ने भी 70 रन की पोरी खेली । दोनों ने 118 गेंद में 143 रन जोड़े।
रोहित शर्मा ने आगे बढ़ कर लगा दिया छक्का

सांतवे ओवर की दूसरी गेंद पर रजिथा को सबक सिखाते हुए रोहित शर्मा दो कदम आगे बढ़ने के साथ मॉन्स्टर छक्का जड़ दिया। रोहित के जबरदस्त पुल शॉट का आनंद दर्शकों ने लिया एयर स्टेडियम में तालियों से गूंज उठा । जहाँ एक समय रजिथा भी हैरान हुए की उनके साथ क्या हुआ है । जहाँ इस शॉट को वो निहारते रह गए ।
वीडियो
Captain @ImRo45 brings up his 47th ODI FIFTY!
A look at one of his MAXIMUMS in the innings so far.
Live – https://t.co/MB6gfx9iRy #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/KdjsFEZdxr
— BCCI (@BCCI) January 10, 2023







