भारत और लीसेस्टरशायर के बीच चार दिवसीय अभ्यास मैच शुरू हो गया है। जहां भारतीय टीम इंग्लिश कंडीशन को और गहराई से समझने में परखने के लिए अभ्यास मैच खेल रही है। जहां परिस्थितियों के साथ आबोहवा से रूबरू होने के लिए अभ्यास मैच खेला जा रहा है, वही भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जहाँ बल्लेबाज़ी में भारतीय टीम ने फैंस को मायूस किया ।
लीसेस्टरशायर के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज बेदम नजर आए। जहां एक समय भारत ने बिना किसी नुकसान के 35 रन 9 ओवर में बना लिए थे वहीं इसके बाद गुच्छों में विकेट पतन की वजह से भारत का स्कोर 23.3 ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 81 रन हो गया।
भारत के सभी शीर्ष प्लेयर आउट हो चुके थे। भारत के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा 25 रन, शुभमना गिल 21, विराट कोहली 33, हनुमान 3 रन, श्रेयस 0 रन बनाकर चलते बने। भारत के कप्तान रोहित शर्मा अपने आप से बेहद नाखुश होंगे जहां उनका ब्रेड एंड बटर शॉट कहा जाने वाले पुल शॉट पर रोहित शर्मा ने अपना विकेट गवाया।
रोहित शर्मा के सितारे आईपीएल 2022 के पहले तक काफी बुलंदी पर थे जहां कप्तानी का भार मिलने के साथ रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातर सीरीज में जीत दर्ज की। दूसरी ओर आईपीएल के बाद से मुंबई इंडियन और भारतीय टीम के कप्तान का ग्राफ गिरा है। उनके आंकड़े इसकी गवाही देते नजर आ रहें हैं।

जहां भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में 14 मैच में 268 रन के 19.14 के औसत से बनाए हैं। जहाँ उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला ।वहीं इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एक जून से मैच पर सभी फैंस की पैनी नजर है। जहां विदेशी जमीन के प्रदर्शन पर सब कुछ टिकी हुई है। विदेश में अपना परचम लहराने की ख्वाहिश यह टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है जहां आखिरी टेस्ट मैच से पहले चार दिवसीय अभ्यास मैच भारतीय टीम खेल रही है।
16 वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने रोमन के ओवर में पुल शॉट लगाकर छक्का अर्जित करना चाहते थे । जहां गेंद और बल्ले की ठीक टाइमिंग ना होने की वजह से रोहित शर्मा का शॉट ऊंचा चला गया और सकंडे ने उनका कैच पकड़कर उन्हें चलता किया। वहीं जिस शॉट के राजा रोहित माने जाते हैं उसी शॉट ने उन्हें मैदान के बाहर का रास्ता दिखा दिया ।
उसी शॉट में गड़बड़ी यह साफ दर्शाता है की रोहित फॉर्म में नहीं चल रहें हैं लिहाजा आने वाला टेस्ट एक मुश्किल टेस्ट भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए बन सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान को इसका उत्तर एवं हल ढूंढने की दरकार होगी। रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले 47 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके की मदद से 25 रन बनाए जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 53.1 का रहा।
वीडियो
☝️ | Rohit (25) c Sakande, b Walker.
Rohit pulls a short ball from @RomanWalker17 up into the sky, @AbiSakande is under the catch. 👐@imVkohli walks to the middle. Watch him bat. 👇
🇮🇳 IND 50/2
𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐒𝐓𝐑𝐄𝐀𝐌: https://t.co/adbXpw0FcA 👈
🦊 #IndiaTourMatch | #LEIvIND pic.twitter.com/5mxQJ5cLKK
— Leicestershire Foxes 🏏 (@leicsccc) June 23, 2022







