मेहमान टीम इंग्लैंड के विरूद्ध 1 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होने वाले आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम अपना अभ्यास मैच इंग्लिश काउंटी लिस्टरशर के विरुद्ध खेल रही है । जहाँ औपचारिक मैच से पहले भारतीय टीम वातावरण में खुद को ढालने के लिए चार दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है। जहाँ पहले दिन टॉस के बॉस रहे रोहित शर्मा जिन्होंने जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । जहाँ भारत के टॉप-5 बल्लेबाज़ का फॉर्म अब चिंता का विषय बन गया है । जिनमें विराट , रोहित और जडेजा भी शामिल हैं ।
जैसा की पहले सी ही क्रिकेट पंडित और फैंस अनुमान लगा रहे थे की इंग्लिश कंडीशन में दोहरी उछाला और स्विंग से भारतीय बल्लेबाज़ को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और कुछ ऐसा ही हुआ । जहाँ ताश के पत्तों की तरह भारतीय टीम के टॉप-5 बल्लेबाज़ ढह गए ।
पहले दिन का मैच समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए । जहाँ विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने भारत की और से सर्वाधिक नाबाद 70 रन बनाकर भारत के सम्मान को बनाये रखा । वहीँ मोहम्मद शमी (18 रन) बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।
सलामी बल्लेबाज़ और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने (25 रन), पूर्व कप्तान विराट कोहली ने (33 रन), हनुमा विहारी ने (3 रन), श्रेयस अय्यर (0) और रवींद्र जडेजा ने (13 रन) बनाये । जहाँ एक समय भारत का स्कोर 81 रन पर 5 विकेट हो गया था ।
वहीँ दूसरी तरफ लिस्टरशर के धारधार गेंदबाज़ रोमन वॉकर ने सिर्फ 24 रन देकर पांच विकेट लेकर सबको अचंभित किया । लिहाजा इंग्लैंड के अगर चयनकर्ता देख रहे होंगे तो यह उनके लिए अच्छी बात होगी ।
जडेजा का लचर प्रदर्शन जारी
हाल में ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी का भार लेकर छोड़ने वाले जडेजा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा । जहाँ वे अभ्यास मैच में 13 गेंद पर 13 रन बनाकर रोमन की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हुए । वहीँ आईपीएल से ही जडेजा का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है । जहाँ उन्होंने इस बार आईपीएल में 10 मैच में 116 रन 19.33 के औसत से बनाये । जो की उनकी काबिलियत के अनुरूप बिलकुल भी नहीं है ।
रोमन ने किया जडेजा को चलता

भारतीय स्टार प्लेयर के लिए रोमन पहेली से बने हुए हैं जिसका कोई उत्तर भारतीय स्टार प्लेयर के पास भी मौजूद नहीं था । बल्लेबाज़ों को लगातार सेट अप कर के आउट करने की कला वाकई में बेहद खास रही । 24 वे ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा को सीधी गेंद जो की रफ़्तार से भारी हुई थी सीधी पैड पर आ लगी और इसके बाद अपील किये जाने पर अंपायर ने जडेजा को आउट करार दिया ।
जडेजा रोमन की गेंद को समझ पाते इससे पहले तेज गति से फेंकी गई गेंद सीधी जडेजा के पैड पर लग गई । विश्व के नंबर 1 टेस्ट आल राउंडर का ऐसे आउट होना फैंस के लिए चिंता का विषय भी बन गया है ।
वीडियो
☝️ | Jadeja (13) lbw Walker.
3⃣ in the morning for @RomanWalker17. He pins Jadeja in front for 13.
@imVkohli is unbeaten on 8. Bharat joins him.
Watch them bat. 👇🇮🇳 IND 81/5
𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐒𝐓𝐑𝐄𝐀𝐌: https://t.co/adbXpw0FcA 👈
🦊 #IndiaTourMatch | #LEIvIND pic.twitter.com/MvhcJGrtvQ
— Leicestershire Foxes 🏏 (@leicsccc) June 23, 2022







