Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women, Final:वूमेन प्रीमीयर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है जान दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखा पांडे की 27 और राधा यादव की जबरदस्त 27 रनों के बलबूते पर 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना पाई जहां जीत के लिए मुंबई इंडियंस को 132 रनों की दरकार है वह इस मैच में शेफाली वर्मा का विकेट विवाद का विषय बना जा क्रिकेट पंडितों की मानें तो उसे नो बॉल करार दिया जाना चाहिए था लेकिन उसे नो बॉल करार नहीं दिया गया आगे खबर विस्तार से।
ताश के पत्तों की तरह बिखरे दिल्ली कैपिटल

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाए. जहां कप्तान मेग लेनिन ने 29 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 35 रन की पारी खेली। वहीं शेफाली वर्मा 4 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर 11 रन बनाकर आउट हुई। कप्प ने 18 रनों का योगदान दिया। शिखा पांडे ने 17 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन की बहुमूल्य पारी खेली । राधा यादव ने 12 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के से 27 रन ठोके। शिखा वर्मा और राधा के बीच में विकेट के लिए सर्वाधिक 52 रनों की साझेदार हुई।
हेली मैथ्यूज की जबरदस्त गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की बात की जाए तो हेली मैथ्यूज ने जबर्दस्त गेंदबाजी की जहां उन्होंने 4 बार में 2 मेडन ओवर फेंके एवं 5 रन देकर बहुमूल्य तीन विकेट चटकाए वहीं वांग ने 4 ओवर में 42 रन देकर तीन सफलता अर्जित की केर ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए।
शेफाली वर्मा के विकेट पर हुआ विवाद

पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वांग के ओवर में शेफाली वर्मा को कैच आउट करा दिया गया ।जहां फुल टॉस गेंद पर शेफाली वर्मा ने ऑफ साइड की दिशा में शॉट खेला और गेंद हवा में गई जहां मिली केर ने कैच को पकड़ा और अंपायर ने आउट करार दिया। वहीं दिल्ली की कप्तान मेग लेनिन ने डीआरएस की मांग की लेकिन शफेली को आउट करार दिया हालाकि गेंद कमर के समांतर थी जहां फैसला दिल्ली के पक्ष में ना जाते हुए मुंबई की ओर बढ़ा। जहां इससे पहले वांग की ओवर में शेफाली ने छक्का और चौका ठोक दिया था।
वीडियो
The WICKET of Shafali Verma ‼️ #CricketTwitter #WPL2023 #DCvMI 📸 Jio Cinema pic.twitter.com/gzPXqYwbJ0
— Female Cricket (@imfemalecricket) March 26, 2023







