भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के तीसरे मुकाबले में बारिश से बाधित मुकाबले को रद्द घोषित किया गया जहां इस मुकाबले के बाद पाकिस्तान और भारतीय टीम को एक-एक अंक दिए गए इसके बाद पाकिस्तान की टीम सुपर 4 में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन चुकी है. इस मैच के ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीमों के मुसीबत में इजाफा हो सकता है क्रिकेटअप्रत्याशित समीकरण का खेल है जहां एक गलत समीकरण आपको बाहर का रास्ता भी दिखा सकती है ।आगे बात करेंगे उन समीकरण को जिसे भारतीय टीम देखकर एशिया कप 2023 में आगे बढ़ाने की सोचेगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ मैच ड्रॉ
एशिया कप 2022 का तीसरा मुकाबला ग्रुप ए का कैंडी में खेला गया जहां बारिश से बाधित इस मुकाबले को तीन बार रोका गया। जहां भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या के 87 रन और ईशान किशन के जबरदस्त 82 रनों की बदौलत 266 रनों का आंकड़ा छुआ ।जहां जीत के लिए पाकिस्तान की टीम को 267 रनों की दरकार थी हालांकि भारतीय पारी के बाद एक भी गेंद नहीं डाला जा सका ।
जहां भारी बारिश की वजह से वेट आउट फील्ड होने की वजह से अंपायर और मैच रेफरी ने मैच को रद्द कर मैच को ड्रॉ घोषित किया इस मुकाबले को ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के बीच एक-एक अंक बांट दिए गए जहां अंक तालिका में तीन अंको के साथ पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में टॉपर है एवं सुपर 4 में प्रवेश करने वाली ग्रुप एक की पहली टीम बन चुकी है।
नेपाल से हारी तो सुपर 4 की रेस से बाहर होगी टीम इंडिया
भारतीय टीम को हर हाल में नेपाल से मैच को 4 सितंबर को जीतने की दरकार होगी। जहां अगर मैच का नतीजा भारत के पक्ष में नहीं जाता है तो नेपाल ग्रुप ए से क्वालीफाई करने वाली टीम बन जायेगी। वहीं भारत अगर पाकिस्तान की टीम से मुकाबले को जीत लेती तो भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के 2/2 अंक हो जाते । वही अगर नेपाल से भारत हार जाए तो तीनों टीम के 2/2 अंक होते और नेट रन के आधार पर सुपर फोर की दो टीमों का निर्णय होता ।
अब समीकरण अलग है जहां नेपाल की जीत ही सुपर फोर का रास्ता टीम इंडिया के लिए खोलेगी।







