हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए खौफ का पर्याय बने। जहां छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक ने इशान किशन के साथ पांचवे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को संकट से उबार लिया। जहां एक समय भारतीय टीम ने अपने 4 बड़े विकेट 66 रन पर गवा दिए थे। वहीं हार्दिक ने अपने तकनीक को बदला और केवल एक और दो रन लेकर स्ट्राइक रोटेट कर साझेदारी बनाते नजर आए वहीं इशान किशन ने भी गेंद की मेरिट पर शॉट का चयन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर दी है। जहां अब लोकेश राहुल पर दो बार टीम सोचती नजर आएगी। वहीं इन सब के बीच हार्दिक ने नवाज की गेंद पर तूफानी छक्का ठोका जहां गेंद सीमा रेखा के बाहर जाने के साथ ही राम सियाराम के गीत श्रीलंका के मैदान पर गूंजने लगे। जहां फैंस खुशी से झूमते नजर आए।
हार्दिक की जबरदस्त पारी
एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्ले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जहां पहले चार बल्लेबाज महज 66 रन पर मैदान छोड़ चुके थे। रोहित शर्मा 11 रन शुभमन गिल 10 रन विराट कोहली चार रन और श्रेयस14 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं पांच नंबर और छठे नंबर पर अब सरदारों मदर ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के कंधे पर था जहां हार्दिक पांड्या ने संयम के साथ खेलते हुए 90 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से 87 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि अपने शतक से केवल 13 रन दूर हार्दिक 44 ओवर की पहली गेंद पर अफरीदी के स्लोअर गेंद पर अपना कैच आगा सलमान को दे बैठे।
नवाज के ओवर में लगाया तूफानी छक्का
पारी की 37 वें ओवर की तीसरी गेंद पर नवाज को हार्दिक ने आड़े हाथों में लिया जहां गेंद की लेंथ को पढ़कर हार्दिक ने मिड विकेट पर गेंद को टाटा बाय बाय करवा दिया। जहां स्टेडियम में राम सियाराम के गाने बजने लगे।
वीडियो
Ram Siya Ram Song from #Prabhas‘s #Adipurush was Played after Every Boundary by Hardik during #INDvPAK, that too in Sri Lanka.pic.twitter.com/00xoogL6fZ#INDvsPAK #pakvindia #indiavspak #Ishan #kishan #ishankishan #hardik #pandya #HarisRauf
— AP (@AksP009) September 2, 2023







