भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए का दूसरा और एशिया कप 2003 का तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ। जहां दोनों ही टीमों में एक-एक अंक बांट दिए गए ।वहीं ग्रुप एक ही बात की जाए तो अंक तालिका में पाकिस्तान की टीम तीन अंको के साथ टॉप पर है जहां पाकिस्तान ने पहले मैच में नेपाल को 238 रनों से हराकर दो अंक अर्जित किए थे। वहीं भारतीय टीम का अगला मुकाबला 4 सितंबर को नेपाल से होने वाला है जहां इस मैच के नतीजे के साथ ग्रुप एक की तालिका में यह साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम टॉप टू में होगी।
हालांकि अगर यह मुकाबला भारतीय टीम जीती है तो वह सुपर 4 में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी वहीं अगर यह मैच बारिश से रद्द होता है तो भारतीय टीम के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है जिसकी पूरी आकलन आगे दी गई है।
सुपर 4 की रेस में होगा बड़ा बदलाव

ग्रुप ए से पाकिस्तान की टीम पहले ही तीन अंको के साथ सुपर 4 में प्रवेश कर चुकी है वहीं भारतीय टीम अगर नेपाल को हरा देती है तो वह ग्रुप ए में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी हालांकि भारतीय टीम को नेपाल के खिलाफ अच्छे रन रेट की जरूरत होगी जहां ग्रुप ए में पाकिस्तान की टीम प्लस 4.60 रन रेट के साथ टॉप पर है। जागर भारतीय टीम पाकिस्तान के नेट रन रेट से आगे निकल जाती है तो वह ग्रुप ए के टॉपर पहुंच जाएगी इसका फायदा उन्हें फाइनल मुकाबले में होगा ।
भारत को पाकिस्तान के नेट रन रेट से निकलना होगा आगे

अगर भारतीय टीम ग्रुप ए से पाकिस्तान के 4.760 रन रेट से आगे निकल जाती है और फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत होती है और बारिश का साया मुकाबले पर होता है और मैच रद्द होने की स्तिथि में जो भी टीम अपने ग्रुप पर अधिक नेट रन रेट से होगी वहीं खिताबी कप पर कब्जा करेगी। साफ है की नेपाल को बड़े अंतर से मात देने की दरकार भारत के सामने होगी।







