वीडियो: कुलदीप यादव से लगे मो रिजवान  गले तो शाहीन अफरीदी से इस अंदाज में मिले बुमराह, ऐसा रहा माहौल

0
292
views
Mo Rizwan hugged Kuldeep Yadav and Bumrah met Shaheen Afridi in this style, the atmosphere was like this
PC: TWITTER

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो गर्मी ना बढ़े ऐसा कैसे हो सकता है। जहां मैदान में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त गदर मचता नजर आया। वहीं मैदान के बाहर दोनों टीमों के बीच ऐसा पहली दफा दिखा जब सभी प्लेयर खुश होकर एक दूसरे से मिले और एक साथ अपना अनुभव साझा किया। जहां केवल आईसीसी इवेंट्स में एक दूसरे के सामने आने वाली दोनों पड़ोसी टीम के बीच सौहार्द भावना केवल दिखाने वाली थी थी या सच में कुछ बदलाव आया है यह तो क्रिकेट फैंस और क्रिकेट पंडितों पर छोड़ना बेहतर होगा। लिहाजा भारत पाक के मुकाबले के रद्द होने के बाद जिस अंदाज़ में भारतीय टीम और पकिस्तान की टीम के प्लेयर मिले और जिस खुशी से एक दूसरे को गले लगाया यह बेहद कम देखा गया है। जहां 90 के दशक और वर्तमान समय में काफी बदलाव आया।

विराट कोहली पाकिस्तान प्लेयर के साथ हस्ते आए नजर

मैच रेफरी ने बारिश की वजह से मैच को रद्द घोषित किया और इसके बाद विराट कोहली और शादाब एक दूसरे के साथ बातचीत करते नजर आए वहीं पाकिस्तान के कई खिलाड़ी इस मौके पर एक साथ आकर हसी मजाक करते नजर आए। वहीं मैच के समाप्ति पर बाबर आजम और रोहित शर्मा ने हाथ मिलाकर मैच की समाप्ति की घोषणा की। वहीं इसके बाद सभी प्लेयर एक दूसरे से मिलते नजर आए।

मोहम्मद रिजवान से लगे कुलदीप गले

टीम में हैंडशेक सेरोमैनी के साथ सभी प्लेयर खेल भावना के तहत हाथ मिलाते नजर आए वहीं पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कुलदीप यादव को गले से लगा लिया।

Mo Rizwan hugged Kuldeep Yadav and Bumrah met Shaheen Afridi in this style, the atmosphere was like this
PC: TWITTER

वही शाहीन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त अंदाज में हाथ मिलाते दिखाई दिए।  वही बड़े ही अदब के साथ बाबर आजम द्रविड से हाथ मिलाते नजर आए। वही भारत और पाकिस्तान के बीच जो भी दवाब मैदान के अंदर रहा मैदान के बाहर या यूं कहे की मैच के नतीजे ने माहौल बदल दिया।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here