IND vs WI T20: भारत ने 8 रनों से दी वेस्टइंडीज को मात, किया सीरीज पर कब्ज़ा, पंत बने मैन ऑफ़ द मैच 

0
77
views
PC:BCCI/Twitter

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन टी 20 मैच की श्रृंखला का दूसरा मैच कोलकाता के मैदान पर खेला गया ।जहां भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 8 रनों से रौंदकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया है।

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की टीम ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करने उत्तरी भारतीय की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए,  जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने संघर्ष दिखाया और 20 ओवर में 178 रन 3 विकेट पर बनकर सीरीज का दूसरा  मुकाबला अपने नाम कर लिया । आगे बात करते हैं मैन ऑफ द मैच एवं उन खिलाड़ियों को जो कि इस मैच में हुए मालामाल।

मैन ऑफ द मैच

ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ ऋषभ पंत ने 28 गेंद पर शानदार नाबाद 52 रनों की पारी खेली ।

हुंडई अल्काजार ग्रैंड सिक्सेस ऑफ द मैच

पॉवेल को हुंडई अल्काजार ग्रैंड सिक्सेस ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया ।जहां पूरन  ने मैच में 5 छक्के जड़े ।

मैच का लेखा जोखा

भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर रहे ऋषभ पंत और विराट कोहली जहाँ दोनों बल्लेबाज़ों ने 52 रन टीम के लिए जोड़े । वहीँ ऋषभ पंत ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 28 गेंद पर 52 रनों की नाबाद पारी खेली । वहीँ विराट ने 41 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाये । वेंकटेश ने भी शानदार 33 रन महज 18 गेंद पर बनाये जिसमें 4 चौके और 1 चक्का शामिल रहा ।

वेस्टइंडीज की गेंदबाज़ी

वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए । कोटरेल और शफेर्ड को एक एक सफलता हाथ लगी ।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाज़ी

एक समय जीत के करीब पहुंच चुकी वेस्टइंडीज की टीम की ओर से निकोलस पूरन ने 62 और पॉवेल ने शानदार 68 रन की पारी महज 36 गेंद पर खेली जहाँ उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े ।

भारत की गेंदबाज़ी

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार,चहल और बिश्नोई के हाथों एक एक सफलता हाथ लगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here