वीडियो: इशान किशन के इस “थप्पड़ छक्के” से लगी थी हारिस रऊफ को मिर्ची, तिलमिलाकर किया खेल भावना को तार-तार 

0
315
views
Haris Rauf was hit by Ishan Kishan's
pc: twitter

एशिया कप 2023 के ग्रुप एक है तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान का सामना भारतीय टीम से था जहां कैंडी के मैदान पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।  वहीं भारत की ओर से नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने 81 गेंद पर 9 चौके और दो छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 82 रन की पारी खेल कर भारतीय टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचने में बड़ी भूमिका अदा की । जहाँ उनके छक्के ने हारिस रऊफ को तिलमिलाने पर मजबूर कर दिया ।  वहीं  हार्दिक पांड्या ने भी 87 रनों की जबरदस्त पारी खेली और टीम इंडिया का स्कोर 266 रनों पर पहुंचा हालांकि बारिश मैच को रद्द कर दोनों ही टीमों को एक-एक अंक बांटा गया।

इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे पहली बार इशान किशन ने धुआंधार प्रदर्शन कर रउफ को दिन में तारे दिखा दिए ,जहां उनके एक थप्पड़ छक्के ने हारिस रऊफ के दिल में ऐसी चोट दे दी की जब उन्होंने इशान किशन को बाबर आजम के हाथों कैच आउट करवाया तो यह भूल गए की वे इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं और इशारों में उन्होंने इशान किशन को मैदान छोड़ने को कहा, हालाकि हार्दिक ने इसके ठीक बाद हारिस रऊफ के ओवर में तीन चौका ठोक यह बता दिया की जश्न उतना ही मानना चाहिए जितना पचाया जा सके।

इशान की तूफानी पारी

इशान किशन ने वंडे कैरियर का अपना सातवां अर्द्धशतक ठोका, जहां उन्होंने 81 गेंद में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 82 रन की पारी खेली। जहां इशान किशन ने  हारिस रऊफ के ओवर में छक्का ठोका  थे। वहीं यह वंडे में लगातार चौथा अर्धशतक इशान ने ठोका  ,जहां यह कारनामा करने वाले धोनी के बाद वे दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने। इससे पहले धोनी ने साल 2011 में यह कारनामा किया था। यही नहीं इशान किशन ने एशिया कप में बतौर विकेटकीपर पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक 82 रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया । इस पहले साल 2008 में धोनी ने पाक के खिलाफ 76 रन की पारी खेली थी ।

इशान किशन का थप्पड़ छक्का

Haris Rauf was hit by Ishan Kishan's "slap six"
pc: twitter

पारी के 12 वें ओवर की चौथी  गेंद पर इशान किशन ने हारिस रऊफ के बाउंसर गेंद पर अप्पर कट लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार कर छक्का बटोरा । वहीँ यह शॉट थप्पड़ शॉट से कम नहीं था , जहाँ हारिस रऊफ की गेंद जितनी तेज गति से आई उतनी ही तेज गति से बाहर भी गई जिसे देखर हारिस रऊफ तिलमिला से गए । यही कारण रहा की किशन को आउट करने के बाद वे जश्न की मर्यादा को भूल गए ।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here