वीडियो: आदिल रशीद की 1.2 डिग्री गेंद घूम उड़ा गई यंग की विकेट की धज्जियां, बेबस होकर टेके घुटने, टॉप स्पिन का दिखा जलवा

0
6189
views
Adil Rashid bowled Young in the first ODI match of England and New Zealand
PC: TWITTER

कार्डिफ के मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England vs New Zealand, 1st ODI)के बीच चार मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर है। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंग्लैंड ने 50 ओवर में 291 रन 6 विकेट पर बनाए जिसके जवाब में खेल लिखे जाने तक मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने 2 विकेट पर185 रन बना लिए हैं। वहीं इंग्लैंड की ओर से पहला विकेट लेने वाले प्लेयर बने आदिल रशीद, जिन्होंने जबरदस्त फिरकी पर सलामी बल्लेबाज यंग को 29 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई।

बटलर, स्टोक्स और लिविंगस्टोन का अर्धशतक

इंग्लैंड की ओर से तीन अर्धशतकीय पारी खेली गई , जहां 14 महीने बाद वंडे में फिर से लौटे बेन स्टोक्स ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया वही कप्तान बटलर ने भी 68 गेंद में 72 रन की पारी खेली । वहीं छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए लिविंगस्टोन ने 40 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। वहीं अंत में विली ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंद में 21 रन की तूफानी कैमियो पारी खेली। जहा।

न्यूजीलैंड की ओर से स्पिनर रविंद्र ने 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट हासिल किए वहीं टिम साउदी ने 2 और लॉकी फर्ग्यूसन को एक एक सफलता हाथ लगी।

आदिल रशीद ने दिलाई इंग्लैंड को पहली सफलता

Adil Rashid bowled Young in the first ODI match of England and New Zealand
PC: TWITTER

जीत के लिए 292 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का पहला विकेट 10.1 ओवर में 61 रन के स्कोर पर गिरा। जहां रशीद के फिरकी पर विल यंग चकमा खा बैठे । जहां 11 वें ओवर की पहली गेंद पर लेंथ को पढ़ने में यंग नाकामयाब हुए जहां गेंद पड़ने के बाद अपना कांटा बदली और सीधा बल्ले को चकमा देती हुई विकेट से जा लगी। जहां यंग बेबसी में केवल निहारते नजर आए।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here