वीडियो:अबरार अहमद की जादुई गेंद पर उड़े टॉम ब्लंडेल के होश, डिफेन्स की दीवार तोड़ बेल्स ले उड़ी गेंद 

0
121
views
Tom Blundell's senses flew on Abrar Ahmed's magic ball, the ball broke the wall of defense and took the bails
pc: twitter

PAK vs NZ: पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर का जलवा इंग्लैंड के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी परवान चढ़कर गूंज रहा है । जहाँ अपनी  लेग स्पिनर के जादू से अबरार अहमद अब न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को जमकर परेशान करते नज़र आ रहे हैं । खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। हालाकिं न्यूजीलैंड ने 400 का आंकड़ा पार कर लिया लिया है । वहीँ अबरार ने मैदान पर जम चुके टॉम ब्लंडेल को ठीक उनके अर्धशतक के बाद क्लीन बोल्ड कर सनसनी मचा दी है । हलाकि एक समय ऐसा लग रहा था की 400 के अंदर पाकिस्तान न्यू जीलैंड की टीम को समेत देगी लेकिन ऐसा नहं हुआ जहाँ हेनरी के अर्धशतक ने न्यू जीलैंड का स्कोर 400 के पार पंहुचा दिया ।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट स्कोरकार्ड

खबर लिखे जाने तक  न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 433/9  रन बना लिए हैं। वहीँ न्यू जीलैंड ने अपने 9 विकेट गवा चुके हैं। 10 वे विकेट के लिए  एजाज पटेल और मैट हैनरी ने करांची में रिकॉर्ड साझेदारी भी कर ली है ।

पहले दिन डेवोन कॉन्वे ने लगाया था शतक

पहले दिन  टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज़ टॉम लैथम ने 71 और डेवोन कॉन्वे ने 122 रनों की जबरदस्त पारी खेली ।  हालाकिं इसके बाद न्यू जीलैंड की टीम के नियमित अंतराल पर विकेट पतन होते रहे लेकिन टॉम ब्लंडेल की अर्धशतक ने न्यू जीलैंड को सम्मानजनक स्तिथि में पहुंचाया । वहीँ हेनरी ने भी अर्धशतक ठोककर टीम का स्कोर 400 के पार ले गए ।

टॉम ब्लंडेल का विकेट अबरार ने किया हासिल



अबरार ने पारी के 105 वे ओवर की पहली गेंद पर टॉम ब्लंडेल को स्किड करती गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया । जहाँ गेंद विकेट में पड़ने के बाद सरसराती हुई विकेट में घुस गई । जहाँ गेंद ने कोई भी उछाल नहीं ली और टॉम ब्लंडेल केवल दर्शक बन गेंद देखते रह गए ।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here