Asia Cup 2022 का फाइनल मुकाबला आज 11 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में खेला जाएगा जहां इस मैच में भारतीय फैंस की भी नजर बनी रहेगी इसकी सबसे बड़ी वजह विराट कोहली हैं। जहां विराट कोहली ने इस एशिया कप 2022 में खेले गए 5 मैच में 92 की औसत से 276 रन बनाए हैं वहीं उनका स्ट्राइक रेट 147.59 का रहा है। वहीं अगर इस मैच में पाकिस्तान के विकेटकीपर रिजवान 50 रन बना देते हैं तो वह एशिया cup 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर बन जायेगे । लिहाजा आज भारतीय फैन्स यह दुआ करेगें की रिजवान 50 रन ना बना पाए।
Asia cup 2022 सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

एशिया कप 2022 से भले ही भारतीय टीम बाहर हो चुकी हैं लेकिन भारतीय प्लेयर्स का दबदबा आंकड़ों से साफ जाहिर हो रहे हैं। जहां इस साल एशिया कप 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ों की लिस्ट में विराट कोहली की बादशाहत बनी हुई है। जहां उन्होंने 147.5 के शानदार स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए हैं। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 122 रनों का रहा है।

पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान नंबर 2 पर काबिज हैं । जहां पाकिस्तान के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 5 मैचों की 5 पारियों में 56.5 की औसत से 226 रन 118.9 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ रिजवान के बल्ले से 51 रन की पारी आती है तो वह एशिया कप 2022 में लीडिंग स्कोरर विराट कोहली को पछाड़ कर बन जायेगें। तीसरे पर इब्राहमीं जदरान 196 रन के साथ हैं। चौथे स्थान पर श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पत्थुम निसंका 165 रनों के साथ हैं। पांचवें स्थान पर कुशल मेंडिस 155 रनों के साथ हैं।
आपको बता दें की इस एशिया cup 2022 में सर्वाधिक 122 रन की पारी के साथ सर्वाधिक 20 चौके और सर्वाधिक बल्लेबाजी औसत 92.0 का भी रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम है। देखना दिलचस्प होगा की आज के फाइनल मुकाबले के बाद कितना समीकरण में बदलाव आता है।
Asia cup 2022 टॉप 5 गेंदबाज

एशिया कप 2022 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्लेयर भुवनेश्वर कुमार रहे हैं जहां उन्होंने 5 मैचों में 10.4 के औसत से 11 विकेट चटकाएं हैं जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन देकर 5 विकेट लेना खास रहा है।

वहीं दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज nawa हैं जिन्होंने 5 मैच में 13.3 के औसत से 8 विकेट चटकाएं हैं। तीसरे स्थान पर मुजीब उर रहमान हैं जिन्होंने 5 मैच में 7 विकेट चटकाएं थे। चौथे स्थान पर शादाब खान 7 विकेट के साथ हैं। पांचवें स्थान पर राशिद खान 6 विकेट के साथ हैं।







