India Legends vs South Africa Legends, 1st Match :रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का पहला टी 20 मुकाबला जबरदस्त रहा जहां फटाफट क्रिकेट में सचिन तेंदूलर समेत कई दिग्गज प्लेयर का जमावड़ा किसी भी क्रिकेट फैंस को सुकून देने वाला रहा। एक साथ रैना, युवराज सिंह, सचिन, इरफान पठान को देखकर मानों पूरा ग्रीन पार्क कानपुर का स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। वहीं पहले ही मैच में इंडिया लेजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स को 61 रनों से मात देकर सीरीज में अपना खाता खोल चुकी है।
मैच का लेखा जोखा
टॉस जीतकर सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में इंडिया लेजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में ताबड़तोड़ 217 रन 4 विकेट पर बना दिए। जिसके जवाब में।दक्षिण अफ्रीका की टीम 156 रन 9 विकेट पर बना पाई और इस तरह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का पहला मैच इंडिया लेजेंड्स ने जीता।
सचिन और नमन ओझा ने दी ठोस शुरुआत

सचिन और नमन ओझा ने पारी को ठोस शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 36 गेंद में 46 रन जोड़े। 15 गेंद में 2 चौके की मदद से 16 रन बनाकर तेंदुलकर एनटीनी का शिकार बने। नमन ओझा 18 गेंद में 21 रन बनाकर वान डेर की गेंद पर जोंटी रोड्स को अपना कैच थमा बैठे।
बिन्नी और सुरेश रैना ने मचाया बल्ले से तहलका

नंबर 4 पर उतरे बिन्नी और नंबर 3 पर उतरे सुरेश रैना ने जमकर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को रडार पर लेते हुए कुटाई की। जहां दोनों के बीच 41 गेंद में आतिशी 64 रनों की साझेदारी हुई और टीम एक बड़ी स्कोर की ओर बढ़ी। रैना ने 22 गेंद में 33 और बिन्नी ने 42 गेंद में 82 रनों की पारी खेल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के इतिहास में भारत की ओर से सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले प्लेयर रहे। बिन्नी ने अपनी पारी में 6 छक्के और 5 चौके जड़े।
अंत में यूसुफ पठान की की छक्कों की बारिश

छठे नंबर पर फिनिशर की भूमिका अदा कर रहे यूसुफ पठान ने 15 गेंद में 1 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 35 रन की पारी खेल तहलका मचा दिया। युवराज सिंह 6 रन बनके सस्ते में आउट हुए।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से वान डेर ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाएं।
दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स की बल्लेबाज़ी
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स की ओर से जोंटी रोड्स ने सर्वाधिक 27 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। एंड्रयू पुट्टिक ने 23 और मोर्ने ने 26 रन का योगदान दिया।

राहुल शर्मा, मुनाफ पटेल और प्रज्ञान ओझा छाए, इरफान युवराज में भी चटके विकेट
इंडिया लेजेंड्स की ओर से राहुल शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट 17 रन देकर लिया इरफान पठान ने 29 रन देकर 1 विकेट, मुनाफ पटेल ने 24 रन देकर 2 और प्रज्ञान ओझा ने भी 2 विकेट हासिल किया।
अवॉर्ड
मैन ऑफ़ द मैच

स्टुअर्ट बिन्नी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके की मदद से 82 रन की पारी खेली। जिसके लिए उन्हें 1 लाख की धनराशि दी गई।
वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द मैच

यूसुफ पठान जिन्होंने 15 गेंद में 35 रन बनाए थे उन्हें वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया और 50,000 की धन राशि दी गई।
ऑलराउंडर प्लेयर ऑफ द मैच

नमन ओझा को ऑल राउंडर प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया जहां उन्होंने एक शानदार स्टंपिंग के साथ 18 गेंद में 4 चौके की मदद से 21 रन बनाए थे। जिसके लिए उन्हें 50,000 की धन राशि दी गई।







