India Legends vs South Africa Legends, 1st Match: इंडिया लेजेंड और दक्षिण अफ्रीका लेजेंड के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का पहला मुकाबला इंडिया लेजेंड ने 61 रनों से जीतकर सीरीज में खाता खोला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया लीजेंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स 156/9 रन बना पाए।
बिन्नी और यूसुफ पठान का तूफान

कानपुर के मैदान पर बिन्नी और यूसुफ पठान ने अपने बल्लेबाजी से सभी दर्शकों का दिल जीता .जहां इन दोनों बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर दी। बिन्नी और यूसुफ पठान के बीच 40 गेंद में 88 रन की साझेदारी हुई। बिन्नी ने 42 गेंद का सामना करते हुए 5 चौके और 6 छक्के की मदद से रन बनाए। वहीं यूसुफ पठान ने 15 गेंद का सामना करते हुए 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लेजेंड्स की ओर से सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले प्लेयर बिन्नी बन गए हैं। कभी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले पूर्व प्लेयर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
सचिन के स्ट्रेट ड्राइव ने जीता फिर से दर्शकों का दिल

नमन ओझा और सचिन तेंदुलकर ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। जहां सचिन ने दो चौके की मदद से 16 रन बनाए वहीं नमन ने 21 रन की पारी खेली।
सुरेश रैना ने खेली रन की दमदार पारी

सुरेश रैना लय में दिखे जहां उन्होंने 22 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। युवराज सिंह सस्ते में आउट हुए जहां उन्होंने 6 रन बनाए। हाल में ही रैना ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लिया था।
दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे वान डेर वात जहां उन्होंने कुल 2 विकेट चटकाए। नितीनी को एक और लेई को भी एक सफलता हाथ लगी।
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन जोंटी रोड्स ने बनाए जहां उन्होंने 38 रन की पारी खेली। जहां सलामी बल्लेबाज पुटिक और मोर्ने ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े।

बाद में प्रज्ञान ओझा और राहुल शर्मा ने अपनी फिरकी से सबको नचाया जहां प्रज्ञान ने 2 विकेट, राहुल शर्मा ने 3 विकेट , युवराज ने 1 विकेट मुनाफ ने 2 विकेट और इरफान पठान ने 1 विकेट चटकाए। जहां नियमित अंतराल पर भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के।लेजेंड्स के विकेट चटकाते रहे जिससे की इनपर अतिरिक्त दवाब बना।
मैन ऑफ द मैच

बिन्नी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया जहां उन्होंने शानदार 82 रनों की पाती खेली थी। जिसके लिए उन्हें 1 lakh रुपए की धनराशि दी गई।
वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द मैच

यूसुफ पठान को वैल्युएबल प्लेयर ऑफ ऑफ द मैच का खिताब दिया गाया जहां उन्होंने 233 के स्ट्राइक रेट से 35 रन महज 15 गेंद में बनाए और उन्हें 50,000 का इनामी राशि दी गई ।







