पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच पहला वनडे मैच रॉटरडैम में खेला गया। जहां रोमांच से भरपूर इस मैच में पाकिस्तान के फैंस की जान हलक तक आ पहुंची थी। जहां दिलों की धड़कनें थाम देने वाले मैच में नीदरलैंड की टीम ने पाकिस्तान के नई पेस अटैक की धज्जियां उड़ा दी। हालांकि इस मैच को पाकिस्तान ने 16 रनों से जीता लेकिन बाबर आजम पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सदमे में दिखे। आगे खबर विस्तार से ।
पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी

पाकिस्तान की ओर से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करतें हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए .जहां पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर ज़मान ने 109 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 109 रनों की शानदार ताबड़तोड़ पारी खेली और अपने करियर का सातवां शतक पूरा किया. कप्तान बाबर आजम ने 74 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. फखर और बाबर आजम के बीच 168 रनों की साझेदारी हुई। शादाब खान ने 28 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से शानदार नाबाद 48 रन बनाए।
नीदरलैंड की गेंदबाजी
अनुभवी बल्लेबाजी यूनिट के खिलाफ नीदरलैंड के गेंदबाजों ने संघर्ष दिखाया और शानदार गेंदबाजी की । कहां एक समय पाकिस्तान की टीम 350 रन की ओर बढ चली थी उसे 314 रनों पर रोकना बड़ी उपलब्धि में से एक रही। नीदरलैंड की तरफ से डी लीड और वान बीक ने 2/2 विकेट हासिल किए।
नीदरलैंड की बल्लेबाजी

नीदरलैंड की टीम 315 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 298/8 बना पाई। नीदरलैंड ओर से सिंह ने 65 रन की पारी खेली। कूपर ने 65 रन बनाए। एडवर्ड ने 71 रन की शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मैच में बनाए रखा। हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से दवाब नीदरलैंड पर आया जहां लक्ष्य के बेहद करीब आकर टीम हारी लेकिन सराहना नीदरलैंड की करनी होगी।
बाबर आजम ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा

“जीत से राहत मिली। नीदरलैंड को पूरा श्रेय जाता है जैसा उन्होंने खेल का प्रदर्शन किया कबीले तारीफ था । फखर ने एक शानदार शतक जड़ा। विकेट दोहरी उछाल भरी थी । पिच बिलकुल आसान बही था । ये चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां हमारे लिए थी । हमारे अनुभवहीन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। निश्चित रूप से सुधार करना चाहते हैं।”







