Netherlands vs Pakistan, 1st ODI (Rescheduled match) पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच पहला मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। जहां पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 314 रन बनाए। जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 298 रन बनाए। हालांकि नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार दमखम दिखाया और एक समय पाकिस्तान के खेमें में खलबली मचा दी। लेकिन अंत में 16 रनों से जीत पाकिस्तान की हुई और टीम ने 1/0 की सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। वहीं एक मौका ऐसा भी आया जब पाकिस्तान के गेंदबाज हैरिस रौफ की सनसनाती गेंद का जलवा देख पाकिस्तानी फैन्स मंत्र मुग्ध हो उठे।
बाबर-फखर के बीच शानदार 168 रनों की साझेदारी
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर ने 109 रनों की शानदार पारी खेली वहीं बाबर आजम ने भी 74 रन बनाए। दोनों के बीच 168 रनों की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम ने 300 का आंकड़ा पार किया। फखर ने वंडे क्रिकेट में अपना सातवां शतक जमाया। वहीं बाबर आजम ने 37 वीं दफा 50 से अधिक स्कोर बनाकर आमिर सोहेल का रिकार्ड तोड़ा।
नीदरलैंड ने दिखाया जबरदस्त संघर्ष
नीदरलैंड के विक्रमजीत सिंह ने 65, टॉम कूपर ने 65 और एडवर्ड ने 71 रन की पारी खेलकर टीम को पाकिस्तान के टोटल के करीब पहुंचाया लेकिन अखरी ओवर में रन रेट के दवाब में नीदरलैंड को 16 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी।
डेब्यू कर रहे नसीम और अनुभवी हरिश रौफ ने की शानदार गेंदबाजी

नसीम ने जहां 10 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट हासिल किया वहीं हरिश रौफ ने 10 ओवर में 67 रन देकर 3 विकेट हासिल कर सब को चौंका दिया। जहां वेस्ले बैरेसी को जबरदस्त गेंद पर रौफ ने चलता किया। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद को वेस्ले पढ़ नहीं लाए और इन स्विंग गेंद पर रौफ ने उन्हें चारों खाने चित कर दिया। जहां गेंद पड़ने के बाद अंदर की ओर आई जिसका कोई जवाब बल्लेबाज के पास नही था और गेंद स्टंप पर लगने के बाद 3 फीट हवा में उछाल भर्ती हुई गिरी।
वीडियो
THIS IS SUPER DUPER!!!! What a bowl!!! Haris you Beauty 💚🇵🇰@HarisRauf14 @sameenrana#NEDvPAK #CricketTwitterpic.twitter.com/6s3JFMTdm6
— Team Haris Ruaf (@HarisRuaf14) August 16, 2022







