India Legends vs Sri Lanka Legends, Final: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज t20 2022 का फाइनल मुकाबला इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच रायपुर के मैदान पर खेला गया ।जहां इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया लीजेंड्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 196 रनों का लक्ष्य श्रीलंका लीजेंड्स के सामने प्रस्तुत किया जिसके जवाब में श्रीलंका लीजेंड्स की टीम 162 रन बना पाई और इंडिया लीजेंड्स मैच को 33 रनों से जीतकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज लगातार दूसरी बार अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है।

नमन ओझा की तूफानी शतकीय पारी

इंडिया न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने 71 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 108 रनों की पारी खेल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का सर्वाधिक स्कोर बना दिया ।एक समय भारतीय टीम ने अपने दो विकेट तेंदुलकर और रहना को महज 19 रनों पर खो चुकी थी ।वही पिंच हिटर के रूप में आए विनय कुमार ने भी पारी को संभाला और 21 गेंदों पर 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें उन्होंने चार चौके और एक छक्का जड़ा ,इसके बाद आए युवराज सिंह ने भी तहलका मचाया युवराज सिंह ने चिर परिचित अंदाज से खेलते हुए 13 गेंदों पर 19 रन बनाए इरफान पठान के बल्ले से 11 रन निकले वहीं स्टुअर्ट बिन्नी ने 2 गेंदों पर दो चौके लगाकर टीम का स्कोर 195 रन तक पहुंचाया।
गुच्छों में गिरे श्रीलंका लीजेंडस के विकेट

श्रीलंका की शुरूआत निराशाजनक रही जहां सलामी बल्लेबाज़ दिलशान मुनाविरा ने 8 रन बनाए जहां सनथ जयसूर्या ने 5 रन का योगदान दिया। पावर प्ले के अंदर ये दो विकेट गिरे वहीं इसके ठीक बाद दिलशान 11 रन बनाकर राहुल शर्मा की गेंद पर नमन ओझा को कैच दे बैठे। जहां 13 ओवर तक श्रीलंका के 6 विकेट 85 रन पर खो दिए थे। हालांकि उदावत्ती ने 26 रन और जयरत्ने ने 22 गेंदों में 51 रन बनाए और मैच को रोमांचक बनाए रखा लेकिन इंडिया ने दवाब सोखते हुए इस मैच पर 33 रन से कब्जा किया। जहां विनय कुमार ने आखिरी के 2 विकेट लगातार 2 गेंद में लेकर इंडिया लीजेंडस को दूसरी बार रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का चैंपियन बनाया।
मैन ऑफ द मैच

नमन ओझा को मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जहां उन्होंने 108 रनों की नाबाद पारी खेल इंडियन टीम को मजबूत स्तिथि में पहुंचाया था। इसके लिया उन्हे। 1 lkh की धन राशि भी दी है।
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीरीज
नमन ओझा को 4 लाख की धन राशि दी गई जहां उन्हें पूरे सीरीज के लिए वेल्युएबल प्लेयर की खिताब से सम्मानित किया गया।
मैन ऑफ़ द सीरीज

दिलशान को मैन ऑफ़ द सीरीज के खिताब से समानित किया गाया और 8 लाख की धनराशि उन्हें दी गई।
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर

विनय कुमार को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द मैच के लिए 50,000 की राशि के साथ ट्रॉफी दी गई।
गेम चेंजर अवार्ड
विनय कुमार को गेम चेंजर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच
मिथुन को बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गाया।
बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच

बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच का खिताब नमन ओझा को दिया गया।







