साल 2022 दिनेश कार्तिक के लिए शानदार बीत रहा है। अपने मिशन वर्ल्ड कप पर चल रहे 37 वर्षीय दिनेश कार्तिक की किस्मत का तारा उनकी जुनून, लगन और शानदार प्रदर्शन से चमका। जहां आईपीएल के सीजन 15 में बतौर फिनिशर की भूमिका में बैंगलोर के लिए कई मैचों में मैच विनर बने कार्तिक ने आईपीएल 2022 में अपना जलवा दिखाया। जहां खोया हुआ कार्तिक फिर मानों वापस आ गया हो। वहीं थिंक टैंक के साथ वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा और कोच द्रविड ने भी दिनेश कार्तिक को बैक किया । इसका यह फल है की कार्तिक शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
हाल में ही क्रिकबज से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान कार्तिक ने कई बातों का खुलासा किया। जहां उन्होंने समर स्टेलमेट में बड़ा खुलासा करतें हुए अपना निजी अनुभव साझा किया। जहां उन्होंने यहां तक बोल।दिया की रवि शास्त्री के युग में जो प्लेयर निरंतरता से नहीं खेलता था उनकी टीम में कोई जगह नही है। जहां वे हमेशा सभी प्लेयर को अपना बेस्ट और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते थे जिसका सभी को गर्व था ।

अगर कोई प्लेयर नेट में अलग और टीम के लिए कुछ हटकर प्रदर्शन करता था तो उन्हें इससे उन्हें दिक्कत पहुंचती थी। वहीं पहले भी यह साफ रहा है की आउट ऑफ फॉर्म प्लेयर को अल्धिक मौका शास्त्री नहीं देते थे जिसकी वजह से कई दफा उनका आलोचना भी किया गया है।
कार्तिक ने कहा रवि शास्त्री को नाकामी बिलकुप नहीं भाती थी। जहां वे लोगों को प्रेरित करते थे की वे अच्छा करें और टीम में अपनी जगह पकड़ कर रहे। हालांकि यह चर्चा से भी कोई मुंह नहीं मोड़ सकता की रवि शास्त्री रिजल्ट ओरिएंटेड थे। जहां अच्छा प्रदर्शन की निरंतरता पे वे यकीन करते थे।
दिनेश कार्तिक ने यह साफ लहजा में कहा की वे बहस सुकून में हैं जहां रोहित शर्मा कैप्टन और राहुल द्रविड़ कोच की भूमिका में हैं।







