भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वंडे सीरीज का आगाज 18 अगस्त से होने जा रहा है। जहां भारतीय टीम के कप्तान पहले धवन थे लेकिन अब लोकेश राहुल को टीम की कमान सौंपी है । वहीं टीम अब दो टुकड़ियों में हरारे पहुंच गई है। जहां प्रैक्टिस सेशन के दौरान दोनों टीमों ने जमकर पसीना बहाया। वहीं भारतीय टीम ने कोच वीवीएस लक्ष्मण की अगुवाई में पिच का भी जायजा लिया। जहां इस सीरीज में हेड कोच की भूमिका में लक्ष्मण हैं।
बीसीसीआई ने लोकेश राहुल और टीम को दी सलाह
इनसाइड स्पोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई ने लोकेश राहुल जो की इस दौरे पर कप्तान हैं उनसे कहा है की अधिक से अधिक पानी को बचाए जहां नहाने में भी पानी को अधिक जाया जाने ना दें। आपको बता दें यह संदेश इसलिए भी बड़ी महत्वपूर्ण और मायने वाली है क्योंकि जिम्बाब्वे में पानी की भारी किल्लत और समस्या से जूंझ रही है।
लिहाजा इस मुहिम में भारत भी अपनी सहभागिता प्रस्तुत कर चुकी है। इस लिहाज से संदेश देने का मकसद जागरूकता फैलाना है और भारतीय क्रिकेटर स्टार इसका पालन करेगें तो अपने आप ही इन आइकन और आइडियल मानें जाने वाले प्लेयर का असर देश में जागरूकता लाने में जरूर पड़ेगा।

INDvsZIM: मैच कार्यक्रम
1)भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा,
2) दूसरा मैच 20 अगस्त को खेला जाएगा।
3) तीसरा मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा। जहां तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में पूरे किए जायेगें । इस मैच में लोकेश राहुल पर सबकी नजरें रहेगें। वहीं राहुल त्रिपाठी और शाहबाज अहमद दो उंचपड प्लेयर भी इस दौरे पर चुने गए हैं ।
Zimbabwe क्रिकेट टीम
रेजिस चकाब्वा (कप्तान), रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याची, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।
भारतीय टीम
लोकेश राहुल ( कप्तान ) शिखर धवन ( उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (wk), संजू सैमसन (wk), शाहबाज़ , शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।







