आईपीएल में कई ऐसे प्लेयर्स हैं जिनकी चर्चा काफी हो रहीं हैं उनमें से एक हैं हैदराबाद टीम के रफ़्तार के सौदागर उमरान मालिक जिन्होंने अपनी 150+ की स्पीड से गेंदबाज़ी करते हुए रातों रातों स्टार प्लेयर की श्रेणी में आ गए हैं । जहाँ गुजरात के साथ हुए मुकाबले में एक बार फिर साबित कर दिया की वे जल्द ही ब्लू जेर्सी में टीम इंडिया की ओर से खेलते नज़र आ सकते हैं । आगे उन्होंने यह भी बताया की कब वे 155 की रफ़्तार से गेंदबाज़ी करेगें ।
रफ़्तार के वार से गुजरात के प्लेयर्स को किया उमरान ने पस्त
आईपीएल 2022 के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने हैदराबाद की टीम को बेहद रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से रौंदकर अंकतालिका में शीर्ष पर अपनी जगह बनने में कामयाबी हासिल कर ली है। हालाकिं हैदराबाद टीम के उमरान मलिक ने 25 रन देकर 5 सफलता अर्जित की और खूब सुर्खियां बटोरी।

वहीं इस सीजन में 15 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दूसरे प्लेयर भी बने उमरान। इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजे गए। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने साफ किया की कब वे 155 की स्पीड से गेंदबाजी करेगें।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने 5 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। जहां राशिद खान ने दो लगातार छक्के के साथ हैदराबाद के मुंह से जीत छीन ली।
वहीं बेहद रोमांचक मैच में तेवतिया और राशिद खान ने अंतिम ओवर में 4 छक्के और एक रन की बदौलत 25 रन बनाए और जीत दर्ज की। वहीं अकेले दम पर आधी टीम को आउट करने वाले उमरान हर एक मैच के साथ शानदार प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जानिए उमरान मलिक ने क्या कहा
” मैं हमेशा से ही तेज गेंदबाजी करता हूं लेकिन इस बार मई अपने लाइन और लेंथ को बेहतर कर के गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं केवल स्टंप्स पर नज़र बनाकर उसपर ही अटैक कर रहा था । ऊपर वाला चाहेगा जो जल्द ही मैं 155 (kph) की स्पीड से गेंदबाज़ी करुगा , उम्मीद ज़रूर है कि ऐसा होगा, लेकिन मुख्य एकमात्र लक्ष्य टीम के लिए विकेट और अच्छे लाइन और लेंथ से गेंदबाज़ी करने की है ।
उमरान मलिक पहुंचे पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप-2 में
आपको बता दें की पर्पल कैप की लिस्ट में उमरान मलिक अब 15 विकेट के साथ टॉप-2 में पहुंच चुके हैं । वहीँ चहल 18 विकेट के साथ नंबर 1 पायदान पर अभी भी बने हुए हैं । जिस गति से उमरान गेंदबाज़ी कर रहे हैं यह संभव है की वे जल्द ही पर्पल कैप होल्डर बन सकते हैं ।







