वीडियो: जेमिमा की एक गलती बनी DC की हार की वजह! कैप्सी को RUN OUT कर गुजरात ने पलटा मैच, गुजरात की प्लेऑफ की उम्मीद बरक़रार

0
113
views
Jemima's one mistake became the reason for DC's defeat! Gujarat reverses the match by RUN OUT of Capsy, Gujarat's playoff hopes remain alive
PC: WPL

 

Delhi Capitals Women vs Gujarat Giants: वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 14 वां मुकाबला दिल्ली केपिटल और  गुजरात जायंट्स के बीच मुंबई में खेला गया ।जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले को गुजरात जायंट्स ने 11 रनों से अपने नाम कर  प्लेऑफ में अपनी जगह पाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है ।जहां अब गुजरात जायंट्स 4 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच चुके हैं और यूपी के बराबरी पर हैं।  वहीं आरसीबी चौथे पायदान से फिसल कर दो अंकों के साथ पांचवें पायदान पर आ गई है । वहीं  इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की हरफनमौला प्लेयर कैप्सी का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। जहा ।जेमिमा के गलत कॉल की वजह से कैप्सी को रन आउट होना पड़ा और गुच्छों में एक साथ विकेट गिरने से दिल्ली की टीम हड़बड़ा गई।

मैच का लेखा-जोखा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए इसके जवाब में दिल्ली की टीम 136 रनों पर सिमट गई और गुजरात ने इस मैच को 11 रनों से अपने नाम किया।

गार्डनर, वोलवार्ड की जबरदस्त अर्धशतकीय पारी



गार्डनर और वोलवार्ड्थ ने तूफानी पारी खेली जहां गार्डनर ने चौथे नंबर पर आकर संतुलित शॉट खेला जहां उन्होंने 33 गेंद 51 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें उन्होंने 9 चौके ठोके। वहीं वोलवार्ड ने 45 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। हरलीन ने 33 गेंद में 31 रन का योगदान दिया। जहां उन्होंने 4 चौके लगाए।

दिल्ली की ओर से जोनासेन ने 4 ओवर में 38 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।

गुच्छों में गिरे दिल्ली के विकेट

Jemima's one mistake became the reason for DC's defeat! Gujarat reverses the match by RUN OUT of Capsy, Gujarat's playoff hopes remain alive
PC: WPL

जीत के लिए 148 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गवाए जहां पावर हिटर के रहने के बाबजूद टीम ताश के पत्तों को।तरह बिखर गई। जहां दिल्ली के स्टार बल्लेबाज मैग लेनिंग 18 रन, शेफाली वर्मा 8 रन,  एलिस कैप्सी 22 रन,  जेमिमाह रोड्रिग्स 1 रन , तानिया भाटिया 1 रन अरुंधति रे 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं एलिस कैप्से का रन आउट मैच के बड़े उलट फेर का बड़ा कारण सिद्ध हुआ।

छठे ओवर में जेमिमा की गलत कॉल पर हुई कैप्सी रन आउट

Jemima's one mistake became the reason for DC's defeat! Gujarat reverses the match by RUN OUT of Capsy, Gujarat's playoff hopes remain alive
PC: WPL

स्नेह राणा के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर जेमिमा ने कवर ड्राइव शॉट आगे बढ़कर खेला जहां आगे बढ़ने के साथ ही वो रन लेने के लिए भागी लेकिन गेंद सीधी डंकली के हाथों में थी और वहां एक भी रन नहीं था , जहां नॉन स्ट्राइकर छोर से भागने को मजबूर हुई कैप्सी रन आउट का शिकार हुए। जहां कैप्सी 200 के स्ट्राइक रेट से 11 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुई जहां उन्होंने 2 चौक और 2 छक्के ठोके और यहीं से दिल्ली का पतन हुआ।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here