Delhi Capitals Women vs Gujarat Giants: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट के बीच वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 14 मुकाबला मुंबई के ग्राउंड में खेला गया जहां इस मुकाबले में गुजरात जायंट ने दिल्ली कैपिटल्स को 11 रनों से रौंद कर अपनी प्ले ऑफ में दावेदारी फिर से प्रस्तुत कर दि है। जहां गुजरात के जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक बार फिर से अंक तालिका के आखिरी पायदान पर आ चुकी है एवं प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है आगे खबर विस्तार से।
गुजरात ने दिल्ली को दिया 11 रनों से रौंद
टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने गुजरात जेंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जहां गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 136 रनों पर धराशाई हो गई।
हरलीन और वाल्वफार्ट ने मचाया तबाही
गुजरात की सलामी बल्लेनाज वाल्वफार्ट ने 45 गेंद पर 57 रन बनाए जहां उन्होंने 6 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली। वहीं नंबर 3 पर उतरी हरलीन ने 33 गेंद पर चार चौके की मदद से 31 रन की पारी खेली और स्टेज सेट किया।
गार्डनर ने किया गुजरात का दिल गार्डन गार्डन

चौथी नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी गार्डनर ने 12 वें ओवर से अपना जलवा दिखाना शुरू किया , जान गार्डन ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके की मदद से 51 रन की तूफानी पारी खेली और नाबाद रहे।
दिल्ली की गेंदबाजी की बात की जाए जोनासन ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट चटकाए वहीं अरुंधति ने 3 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट और कॉप ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया।
ताश के पत्तों की तरह गिरी दिल्ली कैपिटल के बल्लेबाज

जीत के लिए 148 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही । जहां उनकी इनफॉर्म बल्लेबाज शेफाली वर्मा 7 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए वहीं इसके ठीक बाद टीम के 48 के स्कोर पर मैग लेनिंग स्नेह राणा का शिकार बनी ,वहीं 2 रन के उपरांत 50 रन के स्कोर पर एलिस कैप्सी रन आउट हुए इसके ठीक बाद 52 रन पर जेमिमा किम गार्थ की गेंद पर कैच आउट हुई और यही से गुजरात ने मैच में पकड़ बना ली।
केप ने दिल्ली के लिए सर्वाधिक 36 रन 29 गेंद में बनाए ।वहीं अंत में आई अरुंधति ने 17 गेंदों पर चार चौके की मदद से 25 रन बनाकर मैच को रोमांचक बनाना चाहा लेकिन इसके उपरांत 18 ओवर की आखिरी गेंद पर अरुंधती रेड्डी आउट हुई और उसके बाद पूनम यादव 0 रन पर गार्डन का शिकार बनी।
पॉइंट्स टेबल में आरसीबी को लगा धक्का
रोमांस प्रीमियर लीग 2023 के पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो इस जीत के साथ गुजरात चौथे पायदान पर 4 अंकों के साथ आ गई है। जहां चौथे पायदान से खिसक कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पांचवें पायदान पर 2 अंकों के साथ है ।वही अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 10 अंक के साथ टॉप पर है एवं क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 8 अंक के साथ तथा यूपी वॉरियर्स 4 अंकों के साथ है। वहीं रविवार के दिन डबल हेडर मैच रोमांचक होने के असर हैं जहां आरसीबी की तकदीर का फैसला होगा।







