भारत और आयरलैंड के बीच हुए दूसरे टी 20 मुकाबले में सभी एक से बढ़कर एक क्रिकेट पंडितों की भविष्यवाणी पर आखिरकार भारतीय गेंदबाज़ों ने एकजुट प्रदर्शन कर लाज रखी। जितना आसान और एकतरफा मुकाबला क्रिकेट के एक्सपर्ट और जानकर बयान कर रहे थे उसके ठीक विपरीत दिलों की धड़कनों को रोक देने वाला मैच यह रहा । जहाँ दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 4 रन से हराकर भारत ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप तो किया लेकिन आयरलैंड को क्रिकेट जगत में वो इज्जत मिली जिसकी उन्हें तलाश थी ।
दीपक हुड्डा हुड्डा के शानदार 9 चौके और 6 तूफान से भरे हुए छक्के ने जहाँ पहली पारी में दिल जीता और दीपक ने (104 रन) बनाकर भारत को मजूबती दी । वहीँ दूसरी ओर सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन के आतिशी 77 रन की बदौलत टीम इंडिया ने 225/7 का स्कोर खड़ा किया। गनीमत है की इन दोनों ने भारत को ये स्कोर खड़ा करने में सर्वाधिक योगदान दिया ।
क्यूंकि आयरलैंड की टीम एक अलग बवंडर लेकर आने वाली थी जिसकी शायद ही भारतीय प्लेयर ने कल्पना भी की हो । 20 ओवर में 5 विकेट खोकर आयरलैंड की टीम 221 रन ही बना सकी और भारत ने 4 विकेट लिया ।
आयरलैंड की टीम भले ही मैच हार गई लेकिन उसके बल्लेबाजों ने गजब का संघर्ष दिखाया। पहले कप्तान एंडी बलबिर्नी ने 60, हैरी टेक्टर ने 39 और जॉर्ज डॉकरेल ने 34 रन की आतिशी पारी एक समय आयरलैंड को भारत पर ऐतिहासिक जीत के करीब लेते हुए जा रही थी । भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई और उमरान मलिक ने 1-1 विकेट लिया।
भुवनेश्वर कुमार को पहले ओवर में ही किया टारगेट

भारत के स्ट्राइक गेंदबाज़ और स्विंग किंग को पहले ही आयरलैंड के बल्लेबाज़ों ने टारगेट कर लिया और पहले ही ओवर में 18 रन ठोक कर यह बता दिया की ” गेम इज ऑन” । सलामी बल्लेबाज़ पॉल स्टर्लिंग पहले ओवर से ही भारतीय गेंदबाज़ों की कुटाई में लगे हुए थे । जहाँ पॉल स्टर्लिंग भारत का विकेट सबसे महत्वपूर्ण बनता जा रहा था ।पॉल स्टर्लिंग ने 18 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन 222.2 के सर से बना चुके थे , और आयरलैंड का स्कोर 5.4 ओवर में 72 रन पहुंच चूका था ।
रवि बिश्नोई ने किया पॉल स्टर्लिंग का पत्ता साफ
भारतीय टीम को ब्रेक थ्रू की तलाश थी और वो ब्रेक थ्रू चहल की जगह आये रवि बिश्नोई ने दी । जहाँ आयरलैंड के आंकड़ों को देखें तो पॉल स्टर्लिंग के पास अनुभव के साथ पावर हीटिंग का जबरदस्त तजुर्बा है । उन्हें आउट करना मतलब किले का एक स्तम्भ को गिरा देना और वही किया गूगली एक्सपर्ट रवि बिश्नोई ने ।
छठे ओवर में अपनी गुगली से किया क्लीन बोल्ड
रवि बिश्नोई हवा में फ्लाइट चहल की तरह गेंद को नहीं करवाते उनकी ताकत उनकी गुली रही है । वहीँ उन्होंने चाहे ओवर की चौथी गेंद पर पॉल स्टर्लिंग को अपने गुगली में फसाया और पॉल स्टर्लिंग का विकेट लेकर गेंद उड़ गई । उस विकेट के बाद भारत ने मोमेंटम थोड़ा अपनी ओर किया और धीरे धीरे मैच को बैलेंस करने में ाम्याब रहे ।
222.2 के स्ट्रीक रेट से शुरू कर दी थी पॉल स्टर्लिंग ने बल्लेबाज़ी
गौरतलब है की पॉल स्टर्लिंग एंकर की भूमिका में आ चुके थे और 222.2 की सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से गेंदबाज़ों पर कहर बनकर टूटने भी लगे थे । लेकिन सही समय पर रवि की फिरकी की बदौलत भारत ने मोमेंटम आयरलैंड की ओर से अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे ।
18 वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दिए 8 रन
हालाकिं 18 वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने रन गति की तेजी को आयरलैंड की तरफ से छीना। लेकिन आयरलैंड के प्लेयर भी परिपक्व थे । उन्हें पता था की आने वाले 2 ओवर में वे मैच को करीब ले जा सकते हैं इसलिए उन्होंने भुवि की बजाय हर्षल और उमरान को टारगेट किया ।
उमरान बाल-बाल बचे

आखिरी ओवर में उमरान को भारत को जीत दिलवाने के लिए 17 रन बचाने थे लेकिन हिम्मत और जज्बे को सलाम करना होगा जहाँ आयरलैंड केवल 4 रन से हारी । मतलब साफ़ था की एक हिट और भारत का पत्ता साफ़ जैसे भी स्तिथि हो सकती थी ।
लिहाजा विकेट पर अंकुश लगाना ही मैच में जीत की कुंजी थी । वहीँ उमरान ने एक नो बॉल भी डाली । मानों बुमराह की याद चैंपियंस ट्रॉफी की याद तजा हो गई हो । लेकिन उमरान रन बचने में कामयाब हो गए ।
वीडियो
That roar from @bishnoi0056 = That masterclass from @stirlo90 .I know it sounds wierd to read but I AM OUT OF WORDS.(Perfect example for this quote though😂🤭)#IREvIND #paulstirling #ravibishnoi #bishnoi #deepakhooda #SanjuSamson #India #Ireland
A TREAT TO WATCH AND TO UR 👀💓 pic.twitter.com/hX9S5zf1XM— HARSHAL TAVHARE (@harshal_tavhare) June 28, 2022







