IPL2022: जीत के बाद भी मयंक दिखे नाराज, 209 रन के बाबजूद बल्लेबाज़ी में बता दी कमजोरी

0
94
views
IPL2022: Mayank looks angry even after victory, despite 209 runs, told weakness in batting
PC: IPL/Twitter

 IPL 2022 के60 वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर किंग्स पंजाब ने एकतरफ़ा जीत 54 रनों से  दर्ज की। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम का प्ले-ऑफ का सपना जीवित है । अंकतालिका की बात की जाये तो किंग्स पंजाब अब हैदराबाद को पछाड़ पांचवें स्थान पर 12 मैचों से 12 अंक के साथ आ गया है । RCB के 13 मैचों से 14 अंक के साथ अभी भी टॉप-4 में काबिज है ।



टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। पंजाब के हरफनमौला फिनिशर लियाम लिविंगस्टन ने  एक बार फिर आतिशी खेल का प्रदर्शन किया और ताबड़तोड़ 42 गेंदों पर 70 की पारी खेली वहीँ  सलामी बल्लेबाज़ इंग्लिश बैट्समेन जॉनी बेयरस्टो ने 29 गेंदों पर 66 रन की पारी आक्रामक पारी खेली।

बैंगलोर की तरफ से  सबसे सफल गेंदबाज़ हर्षल पटेल रहे जिन्होंने चार विकेट हासिल किये । लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी बैंगलोर की टीम 9 विकेट पर 155 रन पर सिमट गई । बैंगलोर की तरफ से  ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज़ विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट हुए।



पंजाब किंग्स की गेंदबाज़ी की बात करें तो सबसे सफल गेंदबाज़ कगिसो रबाडा रहे जिन्होंने तीन विकेट हासिल किया ।

पंजाब को मिली थी धमाकेदार शुरुआत
ओपनर शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने पंजाब को आक्रामक अंदाज़ से पारी की शुरुआत दी। इन दोनों ने 20 गेंदों पर 60 रन की पार्टनरशिप की।  वहीँ पॉवरप्ले में पंजाब किंग्स का 83/1 रहा । जो की इस सीजन में सर्वाधिक रहा । धवन ने 15 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली वहीँ  ग्लेन मैक्सवेल ओवर के गेंद पर चक्का लगाने के तुरंत बाद मैक्सवेल ने उन्हने आउट कर दिया ।



जॉनी बेयरस्टो 29 गेंदों पर 66 रन बनाकर शाहबाज अहमद की गेंद पर मोहम्मद सिराज को कैच दे बैठे ।लियाम लिविंगस्टन ने अंत में आकर 42 गेंदों पर 70 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार किया ।

PC: IPL/BCCI

हम बल्ले से शानदार थे। विकेट थोड़ा रुका हुआ था। जॉनी और लिवी ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह अद्भुत था।  हमने बहुत परिवर्तन नहीं किया है,  कुछ स्थितियों और  विकेट को साम्हना आवश्यक है  विकेट के अनुसार अनुकूलनीय और लचीला होना चाहिए जो हम रहे हैं, जो अच्छा है।

“गेंद के साथ बहुत रक्षात्मक नहीं हो सकता। अगर बल्लेबाज चलता है, तो कोई बात नहीं, आजकल बाउंड्री मायने नहीं रखती। मैं पांच पर बल्लेबाजी कर रहा हूं। बहुत ऊर्जावान व्यक्ति, बहुत आत्मविश्वासी आदमी (अर्शदीप)। अपने क्रिकेट का लुत्फ उठाते हैं। कहना होगा कि वह टीम में लीडर है। वह  जिम्मेदारी लेते है, यहां तक ​​कि कभी-कभी ऊपर जाकर गेंदबाजों से भी बात करते  है।



 

मयंक अग्रवाल ने कहा कि बेयरस्टो और लिविंगस्टोन ने भले ही तूफानी  बल्लेबाजी की, लेकिन फिर भी छोटी बाउंड्री को देखते हुए 10-15 रन हमने कम बनाये । उसने पास पावर हीटर की भरमार है लेकिन हमारे गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी की और विपक्षी पर दवाब बनाया और फिर उसे हटने नहीं दिया ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here