आईपीएल 2022 का 61 वां मुकाबला कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला जायेगा। जहां जीत दोनों टीमों के लिए बेहद ज़रूरी है। एक जीत प्लेऑफ की उम्मीद को बनाए रखेगा ।वहीं एक हार प्लेऑफ की उम्मीद पर पानी फेर सकता है। लिहाजा जीत और केवल जीत ही विकल्प मात्र बचा है।

“करबो लड़बो जीतबो रे” के पंच लाइन लेकर चल रहे कोलकाता की टीम अगर हारती है तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जायेगी। वहीं हैदराबाद की टीम को भी जीत दर्ज बेहद जरूरी है। जहां आईपीएल का 60 वां मुकाबला जीतकर पंजाब की टीम ने हैदराबाद की टीम को भी झटका दिया है।
आंकड़ों के लिहाज से बात की जाए तो कोलकाता और हैदराबाद के बीच कुल 22 मैच खेले गए हैं जिसमें 8 मुकाबलों में हैदराबाद की टीम ने जीत दर्ज की थी और कोलकाता ने 14 मुकाबले में जीत दर्ज की थी। आईपीएल 2022 में कोलाकात और हैदराबाद के बीच भिडंत में हैदराबाद की टीम ने कोलकाता को 7 विकेट से रौंदा था लिहाजा पलड़ा हैदराबाद का ही भारी है।

पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने खेले गए कुल 12 मैचों में पांच जीत दर्ज कर 10 अंक के साथ आठवें स्थान पर है वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 11 मैचों में से पांच जीत दर्ज कर 10 अंक के साथ सातवें पायदान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में जो अहम बात है वह रन रेट की हैदराबाद टीम का रन रेट कोलकाता नाइट राइडर्स के नेट रन रेट से बेहतर है।
गौरतलब है कि कप्तान विलियमसन ,राहुल त्रिपाठी और निकोलस पुरान फॉर्म में चल रहे हैं। वही मारक्रम भी शानदार खेल का परिचय दे रहे हैं ।दूसरी ओर देखा जाए तो कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार प्लेयर पैट कमिंस हिप इंजरी के कारण टीम में मौजूद नहीं होंगे। जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ सकता है। लिहाजा अगर आंकड़ों की दृष्टि से देखें तो हैदराबाद टीम का पलड़ा भारी है अगर आज के मैच में कोलकाता हारती है तो कोलकाता प्लेऑफ से सीधी बाहर हो जाएगी। जिसका सीधा फायदा हैदराबाद और पंजाब की टीम को मिलता नजर आएगा।







