IPL 2022 के 60 वें मैच में पंजाब ने कमाल करते हुए बैंगलोर को 54 रन से मात देकर आईपीएल 15 में बड़ा उलटफेर कर दिया है। जहाँ पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर एकतरफ़ा 54 रनों से शानदार जीत दर्ज कर अपने प्लेऑफ की उम्मीद की दावेदारी जगा कर राखी है । पंजाब के टीम को भरोसा है की इस बार तो पंजाब किसी भी कीमत पर प्लेऑफ में प्रवेश जरूर करेगी । इस जीत के साथ 12 अंक के साथ पंजाब की टीम पांचवें स्थान पर काबिज हो गई है । बैंगलोर की टीम 14 अंक के साथ टॉप-4 में शामिल हैं ।
पंजाब की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाई । जहाँ लियाम लिविंगस्टन ने आतिशी पारी खेली और महज 42 गेंदों पर 70 ठोके दूसरी ओर इंग्लिश बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो ने भी पुराना अंदाज़ दिखाया जहाँ उन्होंने 29 गेंदों पर आतिशी 66 रन की पारी खेली। बैंगलोर की तरफ से एक बार फिर हर्षल पटेल ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए ।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी टीम बैंगलोर 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई और हार को गले लगाया । बैंगलोर की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। विराट कोहली एक बार फिर फॉर्म की गाड़ी में हाफ टिकट लेकर चढ़े और जैसे ही फॉर्म रुपी स्टेशन आता उससे पहले उन्हें उतरना पड़ा । 20 रन बनाकर विराट आउट हुए। सभी फैंस को बाकि बचे 2 मैच में विराट से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी ।
अंपायर ने दिया था नॉट आउट
आपको बता दें की किस्मत ने पहले विराट कोहली का साथ दिया था लेकिन फिर मयंक ने अपने साथी प्लेयर के कहने पर तुरंत DRS सिस्टम का उपयोग किया और थर्ड अंपायर ने विराट कोहली को मैदान छोड़ने के लिए आउट का सिग्नल बड़े स्क्रीन पर भेज दिया । अंपायर के सिग्नल के साथ बेहद नाराज़ और खुद से हताश नज़र आये कोहली । जहाँ उनकी बेबसी साफ़ नज़र आई । अच्छे शुरूआत मिलने के बाबजूद वह बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाए ।
चौथे ओवर की घटना है जहाँ रबाडा ने अपनी ओवर की दूसरी गेंद की लेंथ थोड़ी छोटी रखी. रबाडा के इस गेंद पर विराट कोहली इस गेंद पर पुल शॉट खेलने का इरादा बनाया ।
— Varma Fan (@VarmaFan1) May 13, 2022
पुल शॉट मारने का प्रयास तो किया लेकिन बल्ले से गेंद ठीक तरीके से कनेक्ट नहीं हो पाई और विराट के दस्ताने को चूमती हुई जांघों से टकराकर शॉर्ट फाइन की दिशा में चली गई। वहां फील्डिंग कर रहे राहुल चाहर ने विराट कोहली का आसानी से कैच पकड़ा और उनकी पारी का अंत हुआ ।







