रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई में शुक्रवार13 मई को खेले गए आईपीएल 2022 के बेहद शानदार मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 54 रनों की शानदार जीत दर्ज कर प्ले-ऑफ में फिर से अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है । अंकतालिका को देखें तो मौजूदा दौर में के 12 मैचों से 12 अंक हो गए हैं। RCB के 13 मैचों से 14 अंक हैं और वह भी अंतिम चार की होड़ में बरकरार है।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टन और जॉनी बेयरस्टो ने पंजाब के लिए जीत की कहानी लिखी । वहीँ बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल ने चार विकेट चटकाए लेकिन दूसरे छोर से हाजेलवुड वर सिराज ने जमकर रन लुटाये ।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी RCB की टीम 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। बैंगलोर की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक ज्यादा 35 रन बनाए। वहीँ मैच के दौरान ऐसी घटना भी घटते हुई बची जहाँ बैंगलोर को सीधे 10.75 करोड़ का नुकसान पालक झपकते हो सकती थी । लेकिन गनीमत यह रही की मैदान पर ऐसा नहीं हुआ और टीम बाल बाल बची ।
घटना पारी के 18वें ओवर में घटा था, जब हर्षल पटेल अपना स्पेल की तीसरे ओवर करने आये थे I इस ओवर की दूसरी गेंद पर हरप्रीत बरार ने हर्षल पटेल पर गगनचुम्बी छक्का जड़ा और हर्षल पर दवाब बढ़ा दिया । वहीँ तीसरी गेंद पर हादसा होते होते बचा जब हर्षल पटेल गेंद करते समय फिसले और बेहद बुरी तरह उनका पाँव मुड़ा ।
हर्षल पटेल गेंदबाज़ी के दौरान अपना संतुलन खो बैठे जब उनका पाँव मैदान पर घास की वजह से फिसला और वह बुरी तरह गिरे उनका पैर बुरी तरह इस दौरान मुड़ा । ख़ुशी की बात यह रही की उन्हें कोई चोट नहीं लगी और कोई अप्रिय घटना होने से बची । जहाँ ऐसे चोट की वजह से पहले भी हार्दिक को बहार बैठें पड़ा था ।
— vikki thakur (@vikkith73274828) May 14, 2022
वहीँ उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई और वह गिरने के बाद ठीक दिखे , अगर अप्रिय घटना घटित होती तो बैंगलोर के स्टार गेंदबाज़ के ना होने से बैंगलोर को अभी आईपीएल के अंतिम चरण में बड़ा नुकसान हो सकता था । वहीँ आपको बता दें की इस बार ऑक्शन में हर्षल को 10.75 करोड़ की राशि देकर बैंगलोर ने अपनी टीम में शामिल किया था ।बैंगलोर के इस हरफनमौला प्लेयर हर्षल ने पर्पल कैप की लिस्ट में भी धूम मचा दिया है जहाँ उन्होंने 12 मैच में 18 विकेट लेकर चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं ।







