भारत और इंग्लैंड के बीच हुए दूसरे टी 20 मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 49 रन से रौंदकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त प्राप्त कर सीरीज पर कब्ज़ा जमा लिया है । टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 121 रनों पर सिमट गई । जहाँ पहला मैच भारत ने 50 रन से जीता वहीँ दूसरा मैच भारत ने 49 रन से जीत लिया है ।
रोहित पंत की तेज शुरुआत ने बंधा समां
![<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7080556510631155" crossorigin="anonymous"></script> <ins class="adsbygoogle" style="display:block; text-align:center;" data-ad-layout="in-article" data-ad-format="fluid" data-ad-client="ca-pub-7080556510631155" data-ad-slot="2017741751"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>](https://www.criccrank.com/wp-content/uploads/2022/07/www.criccrank.com-85.png)
ऋषभ पंत ने भी अच्छे हाथ और कलात्मक शॉट जड़ विपक्षी के छक्के छुड़ाए । जहाँ पंत ने 15 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाये । सूर्यकुमार ने 15, कार्तिक ने 12 , हर्षल पटेल ने 13 रनों का योगदान दिया । विराट कोहली फिर से फ्लॉप रहे जहाँ वे दीपक हुड्डा की जगह आये थे । केवल 1 रन पर विराट ने अपना विकेट गवाया ।
संकट मोचक बने जडेजा
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 46 रनों की पारी 29 गेंदों में खेली जहाँ उन्होंने अपनी पारी में 5 चुके जड़े । जहाँ एक समय भारत ने अपने 5 विकेट 89 रनों पर गिरा दिए थे वहीँ जडेजा ने वहां से खेल को सँभाला और एक छोर पर डेट रहे । जहाँ टीम का स्कोर सम्मानजनक स्तिथि तक पहुंचने के साथ गेंदबाज़ों को इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को आउट होने का समय भी दिया ।
इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने सर्वाधिक 4 विकेट और पदार्पण कर रहे रिचर्ड ग्लीसन ने तीन विकेट हासिल किये ।
गेंदबाज़ी में भुवनेश्वर कुमार और बुमराह छाए
गेंदबाज़ी की बात की जाये तो भुवनेश्वर कुमार शानदार फॉर्म में हैं , जहाँ उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ओवर की फली गेंद पर जैसे रॉय को चलता कर इंग्लैंड के खेमें में चिंता बढ़ा दी । वहीँ 11 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को दूसरा झटका बटलर के रूप में लगा ।
![<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7080556510631155" crossorigin="anonymous"></script> <ins class="adsbygoogle" style="display:block; text-align:center;" data-ad-layout="in-article" data-ad-format="fluid" data-ad-client="ca-pub-7080556510631155" data-ad-slot="2017741751"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>](https://www.criccrank.com/wp-content/uploads/2022/07/www.criccrank.com-82.png)
रोहित शर्मा ने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बतौर कप्तान रोहित शर्मा की यह तीनों फॉर्मेट में लगातार 19वीं जीत है। वहीँ अगर टी-20 क्रिकेट की आंकड़ों पर नज़र डेल तो तो यह रोहित शर्मा की बतौर कप्तानी लगातार 14वीं जीत है। वहीँ वह ऐसा करने वाले विश्व के पहले कप्तान बन चुके हैं ।
भारत के लिए पूर्णकालिक कप्तान के रूप में रोहित:

टी20 में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया
वनडे में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया
टी20 में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया
टी20 में श्रीलंका को 3-0 से हराया
टेस्ट में श्रीलंका को 2-0 से हराया
टी20 में इंग्लैंड को 2-0* से हराया
मैन ऑफ द मैच

मैन ऑफ द मैच का ख़िताब भुवनेश्वर कुमार को दिया गया । जहाँ उन्होंने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए । जहाँ उनका इकॉनमी 5.0 का रहा ।
2-0 से बनाई अजेय बढ़त
3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है । जहाँ इस जीत के साथस ेरिएस पर भारतीय टीम का कब्ज़ा हो चूका है । वहीँ आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जायेगा जहाँ भारतीय टीम इंग्लैंड के सरजमीं पर क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर होगा ।






