भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत की ओर से 4 बदलाव किये गए हैं । जहाँ दूसर मैच बर्मिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है। पावर प्ले में धमाल मचने के बाद बीच के ओवर में विकेट खोने के बाद सुस्त पड़ी टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहले ओवर की पहली गेंद पर बड़ा झटका लगा । जहाँ भुवनेश्वर कुमार ने जेसन रॉय को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाकर उन्हें भी गोल्डन डक का तमगा पहना दिया ।
जडेजा ने बचाई लाज
भारत के लिए रोहित शर्म और ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ शुरुआत की जहाँ दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़कर विपक्षी टीम इंग्लैंड पर जबरदस्त दवाब डाल दिया और मंशा साफ़ कर दी । लेकिन फिर अचानक मैच का रुख इंग्लैंड की तरफ झुका जहाँ लगातार गुच्छे में विकेट 11 वे ओवर में गिरे । रोहित ने 20 गेंद में 31 रन बनाये । भारत की ओर से संकटमोचक बने जडेजा जिन्होंने 29 गेंद पर 46 रन की पारी खेली।
विराट कोहली फ्लॉप साबित रहे जहाँ उन्होंने 1 रन बनाये । ऋषभ पंत ने 15 गेंद में 26 रन बनाये । सूर्य कुमार यादव ने 15 रन का योगदान किया । हार्दिक ने 12 रन , कार्तिक ने 12 रन बनाये ।
इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने 4 विकेट और धारधार गेंदबाज़ी करने वाले रिचर्ड ग्लीसन ने तीन विकेट चटकाकर भारतीय टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया ।
भुवनेश्वर कुमार की धारदार गेंदबाज़ी

एक बार फिर से भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पारी की पहली ही गेंद पर आउट स्विंग डाल कर जेसन रॉय को चलता किया । जहाँ बहार स्विंग होती गेंद को छेड़ने के चक्कर में गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए सीधा स्लिप पर खड़े कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में गयी और जेसन रॉय गोल्डन डक का शिकार बने । पिछले मैच में भी भुवनेश्वर कुमार कुमार ने बटलर को गोल्डन डक पर चलता किया ।
वीडियो
Bhuvneshwar Kumar continues his brilliant form 🔥#ENGvIND #indvseng2ndt20 #BhuvneshwarKumar pic.twitter.com/15M4YYATl0
— Kohli 18 & devilliers 17 (@Maksiwoql) July 9, 2022
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड- जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान), डेविड मलान, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, डेविड विली और रिचर्ड ग्लीसन।







