बर्मिंघम के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा बेहद अहम् मुकाबला खेला जा रहा है। जहाँ बटलर जो की इंग्लैंड के कप्तान हैं उन्होंने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाज़ों के लिए आमंत्रित किया । भारतीय टीम के कप्तान रोहोत शर्मा ने टीम में कुल 4 बदलाव किये । जहाँ ऋषभ पंत और रोहित शर्मा की जोड़ी ने 29 गेंद में 49 रन जोड़े। रोहित ने शानदार 20 गेंद में ताबड़तोड़ 31 रन की पारी खेली । भारतीय टीम को झटका तब लगा जब विराट कोहली महज 1 रन पर आउट हुए । जिन्हें दीपक हुड्डा की जगह टीम में लिया गया था ।
विराट का फ्लॉप शो जारी
जहाँ टेस्ट मैच में भारत के पूर्व कप्तान फ्लॉप रहे वहीँ टी 20 में भी उनका यह अंदाज़ जारी रहा । जहाँ फैंस बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे लेकिन कल्पना के विपरीत विराट महज 1 रन पर आउट हुए ।

रिचर्ड ग्लीसन ने विराट कोहली का विकेट लेकर तहलका मचा दिया है । जहाँ रोहित के आउट होने के बार विराट कोहली पर बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन विराट कोहली एक बार फिर विफल रहे । वहीँ विराट के आउट होने पर सहवाग ने कहा की पैसे और शॉट को देखकर उड़ाना चाहिए । जहाँ पूर्व सलामी बल्लेबाज़ सहवाग को भी लगा की विराट ने शॉट सिलेक्शन में जल्दबाज़ी कर दी और आउट हुए ।
भारतीय टीम में 4 बड़े बदलाव
भारतीय टीम की बात की जाये तो रोहित शर्मा ने स्टार प्लेयर को टीम में जगह दी । जहाँ ईशान की जगह पंत , दीपक की जगह विराट , अर्शदीप की जगह बुमराह और अक्षर पटेल की जगह जडेजा को शामिल किया गया ।

जहाँ दीपक शानदार फॉर्म में थे और उनकी जगह विराट ने ली थी और वह उनकी जगह पर आ कर न्याय नहीं कर पाए । जहाँ अब फिर से अटकलों की बाजार गर्म होती नज़र आएगी ।
गुच्छे में गिरे भारतीय विकेट
भारत की बल्लेबाज़ी की बात की जाये 61 रन पर 2 लगातार विकेट गिरे । जहाँ एक साथ विराट कोहली और ऋषभ पंत आउट हुए और वहीँ से भारतीय टीम का पतन जारी हुआ । वहीँ 11 वे ओवर में सूर्यकुमार और हार्दिक का विकेट एक साथ गिरा । जिसकी वजह से भारतीय टीम जो की 10 के रन रेट से जा रही थी अचानक 8 के औसत से रन बनाने लगी । वहीँ विराट के विकेट के बाद भारतीय टीम दवाब में नज़र आई ।
विराट का विकेट
रिचर्ड ग्लीसन ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किया । जहाँ 7 वे ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली रिचर्ड ग्लीसन पर चकमा खा गए ।
जहाँ हवाई शॉट खेलने के चक्कर में बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद हवा में गई और मलान ने दौड़ कर दुरी तय करते हुए शानदार कैच पकड़ा और विराट की पारी का अंत कर दिया । एक बार फिर विराट का बल्ला शांत रहा ।
वीडियो
#ViratKohli #IndianCricketTeam #INDvENG #ENGvsIND It hurts 💔. He looked in a hurry by that shot. Have a great game tomorrow 🙂 @imVkohli pic.twitter.com/5NxaRmmEv4
— Md Kaifi (@_itskaifi23_) July 9, 2022







