भारत ने 49 रनों से इंग्लैंड को हराया, भुवनेश्वर बने मैन ऑफ़ द मैच, तोड़ा 6 रिकॉर्ड, बनाई 2-0 से बढ़त 

0
108
views
India beat England by 49 runs, Bhuvneshwar became the man of the match, broke 6 records, took a 2-0 lead
PC: BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच हुए सीरीज के दूसरे टी 20 मुकाबले को  भारत ने मेजबान टीम इंग्लैंड को  49 रन से हरा कर 3 मैचों की  श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। वहां अब क्लीन स्वीप का खतरा मेजबान टीम पर मंडराने लगा है । बटलर ने  टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 17 ओवर में 121 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।



रोहित- ऋषभ पंत रहे हिट

India beat England by 49 runs, Bhuvneshwar became the man of the match, broke 6 records, took a 2-0 lead
PC: BCCI/Twitter

कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टी 20 मैच के लिए कुल 4 बड़े बदलाव किये । जहाँ ऋषभ पंत, विराट कोहली , जसप्रीत बुमराह के साथ जडेजा की टीम में वापसी हुई । सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में ऋषभ पंत ने कप्तान रोहित शर्मा का साथ दिया ।

जहाँ दोनों ने पहले विकेट के लिए तेज 29 गेंद में 49 रन जोड़े। रोहित 20 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीँ 15 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाकर ऋषभ पंत आउट हुए ।

विराट रहे फ्लॉप तो जडेजा के  बल्ले ने बरसाए रन



विराट कोहली 3 गेंद का सामना करते हुए 1 रन बनाकर रिचर्ड ग्लीसन का शिकार बने । उनका ख़राब फॉर्म अभी भी जारी रहा । जहाँ आने के साथ अक्सर विराट समय लेते हैं लेकिन 2 गेंद के बाद ही वे बड़े हवाई शॉट खेलने के चक्कर में गेंद को ठीक से बल्ले से कनेक्ट नहीं कर पाए ।

वहीँ अक्षर पटेल की जगह आये जडेजा ने पारी को संभाला और एक समय 89 रन पर 5 विकेट खो चुकी भारतीय टीम को 170 रन के स्कोर तक पहुंचाया । जडेजा ने 29 गेंद पर 5 चौके की मदद से नाबाद 46 रन बनाये ।

भुवनेश्वर और बुमराह की धारदार गेंदबाज़ी के सामने इंग्लिश बल्लेबाज़ हुए पस्त



इंग्लिश बल्लेबाज़ों को एक बात सता रही थी की उनका सामना स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार के साथ होगा वहीँ बुमराह के तीखे यॉर्कर का भी काट ढूंढे ने की जुगत में इंग्लिश प्लेयर कर रहे थे । वहीँ पिछले मैच की ही तरह भुवनेश्वर कुमार को नई गेंद थमाई गई और पहली ही गेंद ने काटा बदला और जेसन रॉय आउट स्विंग गेंद पर अपना कैच रोहित को थमा बैठे ।

India beat England by 49 runs, Bhuvneshwar became the man of the match, broke 6 records, took a 2-0 lead
PC: BCCI/Twitter

इसके ठीक बाद भुवनेश्वर कुमार ने 4 रन के निजी स्कोर पर बटलर को पंत के हाथ कैच आउट करवाकर इंग्लिश टीम को सबसे बड़ा झटका दे दिया । वहीँ लिविंगस्टोन ने 3 चौके जड़ भारतीय गेंदबाज़ों को आड़े हाथों लेने की कोशिश की।

वहीँ बुमराह ने अपनी कटर गेंदबाज़ी से लिविंग स्टोन को 15 रन के स्कोर पर चलता कर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी । वहीँ चहल , बुमराह ने 2-2 विकेट और 3 ओवर में 15 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट भुवनेवार कुमार ने लेकर इंग्लैंड टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचने ही नहीं दिया ।

मैन ऑफ द मैच



भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 सफलता अर्जित की । भुवनेश्वर कुमार ने जेसन रॉय (0), बटलर (4),रिचर्ड ग्लीसन (2) रन पर आउट किया ।

India beat England by 49 runs, Bhuvneshwar became the man of the match, broke 6 records, took a 2-0 lead
PC: BCCI/Twitter

भुवनेश्वर कुमार ने तोड़े ये 4 रिकॉर्ड

T20Is में भारतीय पेसर्स द्वारा सबसे अधिक बार प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड्स लेने वाली लिस्ट में पहले स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं । जिन्होंने कुल 4 बार मैन ऑफ द मैच हासिल किया है । वहीँ दूसरे स्थान पर बुमराह हैं जिन्होंने कुल 3 बार यह कारनामा किया है और तीसरे पायदान पर शार्दुल ठाकुर हैं जिनके भी नाम 3 मैन ऑफ द मैच अवार्ड हैं ।

2) पहले ओवर में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाले टॉप-3 ली लिस्ट में भुवनेश्वर टॉप पर हैं ।



प्लेयर कितनी बार
1 भुवनेश्वर कुमार 14
2 डेविड विली 13
3 एंजेलो मैथ्यूज 11

 

3) भारतीय गेंदबाजों द्वारा टी 20I में सर्वाधिक मेडेन ओवर फेकने की टॉप -4 की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार अब तीसरे स्थान पर आ गए हैं जहाँ उन्होंने 5 ओवर मेडेन फेखें हैं वहीँ 9 मेडेन ओवर के साथ बुमराह टॉप पर और 5 मेडेन ओवर के साथ हरभजन तीसरे स्थान पर हैं ।

4) पावरप्ले में टी20I में गेंदबाजों द्वारा सर्वाधिक डॉट गेंदें की लिस्ट में 500 डॉट गेंद के साथ भुवनेस्वर कुमार टॉप पर हैं । दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के बद्री 383 डॉट गेंद के साथ हैं ।

5) सभी प्रारूपों में भारत के लिए सर्वाधिक पहली गेंद विकेट (0.1 ओवर)



प्लेयर  बार 
1 जहीर खान 7
2 कपिल देव 4
3 भुवनेश्वर* 3

 

6) भारत के खिलाफ  T20I पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले खिलाड़ी की सूचि में श्रीलंका के पथुम निसानका और जेसन रॉय का नाम शामिल है और दोनों का ही विकेट भुवनेश्वर कुमार के नाम ही दर्ज हो गया है ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here