New Zealand vs India, 2nd ODI:भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन में हुए मुलाबले में फैंस को बेहद निराशा झेलनी पड़ी जहाँ बारिश से बाधित इस मैच को अंत में रद्द करना पड़ा । जहाँ बारिश और गीले आउट फील्ड की वजह से अंपायर को मैच को रद्द करने का निर्णय देना पड़ा। इस मैच में एक बार फिर केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । जहाँ शुभमन गिल (42 गेंद पर 45 रन) और सूर्यकुमार यादव (25 गेंद पर 34 रन) नाबाद रहे। वहीँ सूर्यकुमार ने चमत्कारी शॉट ने फिर से गर्दा उड़ाया। आज स्वीप शॉट पर सूर्य कुमार निर्भरत दिखाई दिए । जहाँ उन्होंने स्वीप शॉट खेल 2 छक्के जड़े और ऐसा शॉट देखकर सैंटनर-ब्रेसवेल भी विचलित हो उठे । आगे खबर विस्तार से ।
भारत की पारी

शुभमन गिल (42 गेंद पर 45 रन) और सूर्यकुमार यादव (25 गेंद पर 34 रन) नाबाद रहे। वहीँ कप्तान शिखर धवन 10 गेंद पर 3 रन बनाकर मैट हैनरी का शिकार बने । न्यूजीलैंड की ओर से मैट हैनरी को एक सफलता अर्जित हुई । तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की 1-0 की अजय बढ़त हासिल है । जहाँ तीसरा वनडे मैच 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में आयोजित किया जायेगा ।
सूर्यकुमार (SURYA KUMAR)ने दिखाया जलवा

4.5 ओवर में बारिश की वजह से मैच को रोका गया। जहाँ मैच को 29-29 ओवर का कर दिया गया । जहाँ इसके बाद रन गति को तेज करने की दिशा में धवन ने कुछ हवाई शॉट खेले लेकिन 10 गेंद पर 3 रन बनाकर मैट हैनरी को अपना विकेट दे बैठे । इसके बाद प्रमोट किये गए सूर्यकुमार मैदान पर आये। विलियम्सन ने स्लिप पर फील्डर को लगाकर उन्हें थोड़ा दवाब महसूस करवाया । लेकिन कुछ गेंद खेलने के बाद वे पुराने लय में आ गए और जबरदस्त शॉट खेलने लगे ।
वीडियो :सूर्यकुमार ने जड़ा तीन जबरदस्त छक्का
Surya Kumar yadav Left-handed Six #SuryakumarYadav #Indvsnz2ndodi #PrimeVideo #UmranMalik pic.twitter.com/PSgx8FZh8O
— Suriya (@BetKalyan) November 27, 2022
11 वें ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार ने मिचेल सैंटनर को डीप मिड विकेट की दिशा में स्वीप शॉट का जलवा दिखते हुए जबरदस्त छक्का जड़ा ।
सूर्यकुमार ने 12 वे ओवर की चौथी गेंद पर अपने रिवर्स शॉट से ब्रेसवेल को अचंभित कर दिया । जहाँ गेंद के पड़ने के बाद सूर्यकुमार ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए गेंद को सीमा पार भेजकर छक्का अर्जित किया ।
here’s a SKY six to help make this 🌧 delay a bit more bearable 🤝
Keep watching Prime Video for more updates from the 2nd #NZvIND ODI.#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/HjMUifk9Tu
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 27, 2022
लॉकी फर्ग्युसन के 13 वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से हावी शॉट खेलकर छक्का अर्जित किया । जहाँ गेंद सीधी सीमा रेखा के बाहर गई ।







