IND VS NZ: पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शिखर धवन ने बताई मज़बूरी, इस वजह से नहीं दी संजू सैमसन को दूसरे वनडे में जगह 

0
164
views

New Zealand vs India, 2nd ODI: हेमिल्टन में रविवार को खेला गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच  वनडे मैच बारिश की भेंट चढ़ गया । जहाँ इस मैच में भारतीय टीम श्रृंखला को बराबरी पर लाने के लिए खेल रही थी । न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमत्रित किया । जहाँ भारत ने 4.5 ओवर  22 रन बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मुकाबले को 29-29 ओवर  कर दिया गया। वहीँ 12.5 ओवर में फिर से बारिश ने दस्तक दी और मैच को रद्द करना पड़ा। वहीँ इस मैच में संजू सैमसन को जगह नहीं दी गई थी । जहाँ एक बार फिर फैंस का गुस्सा सोशल मिडिया पर जमकर फूटा । वहीँ धवन ने इसका  कारण भी बाद में साझा किया ।

शुभमन- सूर्यकुमार की तूफानी पारी

New Zealand vs India, 2nd ODI
PC: TWITTER

शुभमन गिल (42 गेंद पर 45 रन) और सूर्यकुमार यादव (25 गेंद पर 34 रन) बनाकर नाबाद रहे। वहीँ कप्तान शिखर 10 गेंद पर 3 रन बनाकर मैट हैनरी का शिकार बने । वहीँ अब आखिरी और निर्णायक  तीसरा वनडे मैच 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शिखर धवन ने बताया की क्यों संजू को नहीं चुना गया

New Zealand vs India, 2nd ODI

बारिश की वजह से मैच को रद्द होने के बाद धवन ने जहाँ की बारिश  पर कोई भी नियंत्रण में नहीं है ।  टीम बस खेल प्रारम्भ होने का इंतज़ार कर रही थी । अब हमें तीसरे और निर्णायक मैच का बेसब्री से इंतजार है। पिच को देखर हैरानी हुई । शुभमन को इस तरह से प्रदर्शन करते देखना काफी उत्साहजनक रहा ।

हम चाहते थे कि छठा गेंदबाज आए, जिसकी कमी पिछले मैच में महसूस हुई और इसलिए संजू सैमसन की जगह  दीपक हुड्डा को प्लेइंग xi  में जगह मिली। शर्दुल की जगह चाहर को चुना गया क्योंकि वह गेंद को  स्विंग करने में माहिर हैं।

हमारे कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ी आराम कर रहे हैं यह टीम के ताकत के साथ गहराई को भी दर्शाता है। हस्ते हुए धवन ने कहा की (एक युवा टीम के साथ कप्तानी पर) बहुत ही रोमांचक, मुझे इतना युवा महसूस कराता है । नहीं, लेकिन गंभीरता से यह अब तक यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छा मौका है, जिस तरह से शुभमन ने बल्लेबाजी की है और उमरान की गेंदबाजी देखर बेहद खुशी हुई। एक टीम के रूप में हम अपनी प्रक्रियाओं को ठीक करना चाहते हैं, और क्राइस्टचर्च में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। उम्मीद है कि हम जीत सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here